पत्नी को पलंग से बांधकर दरिंदगी, फिर गर्दन, पेट और प्राइवेट पार्ट्स पर मारे चाक़ू
पत्नी को पलंग से बांधकर दरिंदगी, फिर गर्दन, पेट और प्राइवेट पार्ट्स पर मारे चाक़ू
Share:

जयपुर: राजस्थान के अलवर के सदर थाना क्षेत्र के चिकानी के निकट गांव में एक शख्स ने अपनी पत्नी के पहले हाथ पैर बांध दिए। इसके बाद चाकू से गर्दन, पेट, छाती और निजी अंगों पर वार कर दिया। इससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। आरोपी ने चाकू से 10 वार किए। जिसके बाद महिला को नाजुक हालत में अस्पताल में एडमिट कराया गया। उसके परिवार वालों का कहना है कि उसके पति ने शराब के लिए पैसे मांगे थे। जब मना कर दिया तो उसने वारदात को अंजाम दे दिया। पांच डॉक्टरों की टीम ने महिला का ऑपरेशन किया है।

जानकारी के मुताबिक, नाहरपुर गांव की रहने वाली महिला की शादी 13 वर्ष पूर्व रतन सिंह राजपूत निवासी हाजीपुर थाना नोगावा के साथ हुई थी। दोनों के एक बेटा और बेटी है। बताया जा रहा है कि महिला का पति शराब का आदी है। इस कारण वह मायके में रहती थी। उसका पति भी साथ रहने लगा था। इसके बाद ही उसकी शराब पीने को लेकर पत्नी के साथ अक्सर विवाद होता रहता था। रविवार रात भी शराब पीने को लेकर विवाद हुआ। 

रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी रतन अपनी पत्नी से शराब के लिए पैसे मांग रहा था। पैसे नहीं देने पर वह इतना आगबबूला हो गया कि उसने पत्नी को मारने की योजना बनाई। सोमवार की सुबह 4 बजे रतन ने पत्नी के हाथ-पैर पलंग से बांध दिए। इसके बाद उसने चाकू से पेट व गर्दन व  निजी अंगों पर वार किए। इस हमले में महिला बुरी तरह घायल हो गई। इसके बाद महिला को परिजन ने अलवर के सरकारी हॉस्पिटल में एडमिट करा दिया है।

बंगाल में एक और भाजपा कार्यकर्ता की संदिग्ध मौत, TMC ने हत्या के आरोपों को नाकारा

राजस्थान: दिनदहाड़े बैंक से 14 करोड़ का सोना ले उड़े लूटेरे, 11 लाख नकदी भी साफ़

जीजा ने अपनी साली को इस कारण मारी गोली, बाल-बाल बची जान

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -