बंगाल में एक और भाजपा कार्यकर्ता की संदिग्ध मौत, TMC ने हत्या के आरोपों को नाकारा
बंगाल में एक और भाजपा कार्यकर्ता की संदिग्ध मौत, TMC ने हत्या के आरोपों को नाकारा
Share:

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में एक और भाजपा कार्यकर्ता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई है। राज्य के हुगली जिले में फेसबुक लाइव पर शिकायत करने के कुछ देर बाद ही भाजपा कार्यकर्ता का शव फंदे पर लटका हुआ मिला है। कार्यकर्ता ने सोशल मीडिया पर MLA का नाम लेकर इंसाफ भी मांगा था। भाजपा ने दावा करते हुए कहा है कि उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं को मानसिक तौर पर प्रताड़ित किया जा रहा है। 

हालांकि तृणमूल कांग्रेस (TMC) हमेशा की तरह इस आरोप को नकार रही है। भाजपा नेताओं ने यह भी दावा किया कि अभिषेक चौधरी नामक पार्टी कार्यकर्ता की मौत सामान्य नहीं थी। भाजपा ने पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई है। जिसके बाद पुलिस ने इस मामले में क्लब के सचिव कुणाल सरकार को अरेस्ट किया है। दरअसल, हुगली जिले के चुंचुड़ा नगरपालिका के वार्ड नंबर 3 के केओटा मिलिट्री कॉलोनी के रहने वाले अभिषेक चौधरी का शव सोमवार सुबह मिला था। पुलिस का प्रारंभिक अनुमान है कि अभिषेक ने आज सुबह अपने घर में फांसी लगाकर ख़ुदकुशी कर ली होगी।

वहीं, भाजपा का कहना है कि अभिषेक पार्टी का सक्रिय वर्कर था। फेसबुक पर लाइव वीडियो देखकर आज सुबह मित्र अभिषेक के घर पहुंचे। अभिषेक के परिवार को इस बारे में कुछ भी पता नहीं था। फोन करने के बाद भी अभिषेक का कोई उत्तर नहीं आया। तब दरवाजा तोड़कर उसका लटका हुआ शव बरामद किया गया। चंचुड़ा इमामबाड़ा अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने 28 वर्षीय अभिषेक को मृत घोषित कर दिया। भाजपा ने कहा कि अभिषेक ने अपनी मौत से पहले फेसबुक लाइव पर हत्या की धमकी मिलने की शिकायत की थी।

राजस्थान: दिनदहाड़े बैंक से 14 करोड़ का सोना ले उड़े लूटेरे, 11 लाख नकदी भी साफ़

रिश्तों को तार-तार करने वाले को आखिर मिली कड़ी सजा

अलीगढ़ में सांप्रदायिक दंगे भड़काने की कोशिश, मंदिर में देव प्रतिमाएं तोड़ता युवक गिरफ्तार

 

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -