मंडला में शुरू हुई झमाझम बारिश, इन इलाकों में भी बरसेगा पानी
मंडला में शुरू हुई झमाझम बारिश, इन इलाकों में भी बरसेगा पानी
Share:

भोपाल: मंडला में आज यानी गुरुवार सुबह से मौसम पूरी तरह खुला हुआ था बारिश के बिल्कुल भी आसार नहीं थे लेकिन अचानक ही मौसम बदल गया। जी हाँ, यहाँ 2 बजकर 15 मिनट के बाद मौसम बदल गया और उसके बाद शुरू हो गई झमाझम बारिश। अब यहाँ तेजी से बारिश हो रही है। जी दरअसल यहाँ एक सप्ताह से हर दिन बारिश हो रही है। केवल यही नहीं बल्कि डिंडोरी क्षेत्र में हुई वर्षा के चलते नर्मदा में जलस्तर बाढ़ बढ़ गया है, नर्मदा में बाढ़ है।

जी दरअसल अधिक बारिश होने की वजह से नर्मदा में फैंन भी अधिक दिखाई दे रहा है। वहीं बंगाल की खाड़ी में बने ऊपरी हवा के चक्रवात के असर से पूर्वी मध्य प्रदेश में बारिश हो रही है। अब अगर मौसम विज्ञानियों के द्वारा दी गई जानकारी को माने तो कल यानी शुक्रवार को अंडमान के तट पर एक कम दबाव का क्षेत्र बनने जा रहा है। ऐसा होने से पश्चिमी मध्य प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में भी बरसात हो सकती है। बीते बुधवार को सुबह 8:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक मलाजखंड में 35।2, मंडला में 23, छिंदवाड़ा में 0।8 मिमी। बरसात हुई है। अब आने वाले शुक्रवार को भी कई जगह पर बारिश होने की संभावना है।

इस बारे में मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम विज्ञानी पीके साहा ने बताया कि, 'उड़ीसा के तट पर बने सिस्टम के कारण बंगाल की खाड़ी से नमी आ रही है। इस वजह से पूर्वी मध्य प्रदेश में बरसात हो रही है। शुक्रवार से पश्चिमी मध्य प्रदेश के भोपाल, होशंगाबाद संभाग के कुछ क्षेत्रों में भी बारिश का सिलसिला शुरू हो सकता है। शेष स्थानों पर गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी होने की संभावना बनी रहेगी।'

नवरात्र के 9 दिन खास राशि मंत्रों से करें माँ दुर्गा को खुश

उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल में निकली वेकेंसी, ये लोग भी कर सकते है आवेदन

IPL 2020: फिर जीता हुआ मैच हारी चेन्नई, फ्लेमिंग बोले- केदार जाधव धीमा खेले

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -