यूपी के कई जिलों में अब भी जारी है रुक-रुक कर 'बारिश'
यूपी के कई जिलों में अब भी जारी है रुक-रुक कर 'बारिश'
Share:

लखनऊ : पूर्वांचल के जिलों में गुरुवार रात से रुक-रुक कर शुरू हुई बारिश शुक्रवार को भी जारी रही। मिर्जापुर में कहीं-कहीं हल्के ओले पड़े। मौसम बदलने से सर्दी, खांसी, बुखार वाले मरीजों की संख्या भी बढ़ी है। शनिवार को भी मौसम का मिजाज इसी तरह रहने के आसार हैं।

कई दिनों से लापता है सैकड़ों भारतीयों को न्यूजीलैंड ले जाने वाली नाव

ऐसा रहा पूरा मौसम 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार वाराणसी, मिर्जापुर और आजमगढ़ मंडल के ज्यादातर जिलों में गुरुवार रात से बूंदाबांदी शुरू है। शुक्रवार को भी रुक-रुक कर बूंदाबांदी होती रही। अधिकांश जिलों में बादल छाए रहे। इसके चलते अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। हालांकि गाजीपुर का मौसम सामान्य रहा।
कुछ जिलों में हल्की धूप निकली, लेकिन बाद में बादल घिर गए। 

जम्मू कश्मीर: गणतंत्र दिवस पर सेना को बड़ी कामयाबी, दो आतंकियों को किया ढेर

हवाओं के साथ हो रही बारिश 

प्राप्त जानकारी के अनुसार मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि दिन में डेढ़ किलोमीटर ऊंचाई तक हवाएं चलती रही। ठंड के मौसम में जब भी पुरवा हवाएं चलती हैं, तब मौसम बिगड़ता है। इसी के साथ शुक्रवार को वाराणसी का अधिकतम तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो गुरुवार की तुलना में दो डिग्री कम रहा, जबकि न्यूनतम तापमान गुरुवार के 12.2 डिग्री से बढ़कर 13.2 डिग्री हो गया। 

लोकसभा अध्यक्ष की टिप्पणी को लेकर यह बोले संजय निरुपम

गणतंत्र दिवस पर आतंकियों की नापाक हरकत, जम्मू कश्मीर में एनकाउंटर जारी

ये हैं वो 7 देश जो दुनिया में होकर भी गायब हैं मैप से

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -