कई दिनों से लापता है सैकड़ों भारतीयों को न्यूजीलैंड ले जाने वाली नाव
कई दिनों से लापता है सैकड़ों भारतीयों को न्यूजीलैंड ले जाने वाली नाव
Share:

कोच्चि : सैकड़ों भारतीयों को न्यूजीलैंड ले जाने वाली नाव बीच समुद्र में ही लापता हो गई है। ये नाव 12 जनवरी को केरल के मुनामबाम हार्बर से निकली थी। इस नाव का अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है। ये लोग दिल्ली में रहने वाला 50 लोगों का शरणार्थी समुदाय है। पुलिस और इनके रिश्तेदारों के अनुसार ये लोग अवैध तरीके से नौकरी के लिए न्यूजीलैंड के लिए निकले थे।

जम्मू कश्मीर: गणतंत्र दिवस पर सेना को बड़ी कामयाबी, दो आतंकियों को किया ढेर

नौकरी की तलाश में गए थे  

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार नाव में गर्भवती महिलाओं समेत कई बच्चे भी शामिल हैं। ये लोग दिल्ली के मंदगीर इलाके में बेरोजगारी के कारण न्यूजीलैंड के लिए निकले थे। एक युवक की मां सुगना का कहना है कि सभी नौकरी और खाने के लिए वहां गए थे। इन्हें वादा किया गया था कि इन्हें न्यूजीलैंड में नौकरी दिलाई जाएगी। ऐसा पहली बार हो रहा है जब भारत से इतने अधिक लोग न्यूजीलैंड गए हों। इससे देश में पसरी बेरजगारी को लेकर गहरी चिंता का पता चलता है।

लोकसभा अध्यक्ष की टिप्पणी को लेकर यह बोले संजय निरुपम

ऐसा है न्यूजीलैंड का रास्ता 

जानकारी के लिए बता दें जो भी प्रवासी न्यूजीलैंड जाते हैं उन्हें 7 हजार मील से भी अधिक का सफर तय करना पड़ता है। ये सफर दुनिया के सबसे बड़े समुद्रों से होकर गुजरता है। इंडोनेशिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच चक्रवाती तूफान आना आम बात है। जो नाव के रास्ते में अकसर आते हैं। केरल की जांच टीम के एक अफसर ने लोगों की संख्या 100 बताई जबकि दूसरे अफसर में ये संख्या 200 बताई।

गणतंत्र दिवस पर आतंकियों की नापाक हरकत, जम्मू कश्मीर में एनकाउंटर जारी

ये हैं वो 7 देश जो दुनिया में होकर भी गायब हैं मैप से

उत्तराखंड के अस्पताल में डॉक्टरों ने मोबाईल की रौशनी में ही कर डाली इतनी डिलिवरीयां

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -