कोहरे के कारण ट्रेनें हो रहीं लेट
कोहरे के कारण ट्रेनें हो रहीं लेट
Share:

नई दिल्ली। देशभर में सर्द मौसम का असर है। हालात ये है कि सर्दी के कारण कई शहरों का तापमान कम हो गया है। सर्द सुबह में ठिठुरन से निजात पाने के लिए लोग सुबह की गुनगुनी धूप का सहारा ले रहे हैं। दिल्ली में कोहरे से लोगों को परेशानियां हो रही हैं। कोहरे के कारण यातायात प्रभावित हुआ है।

हालांकि दिल्ली के इंदिरा गांधी हवाई अड्डे से उड़ान भरने वाले विमानों को लेकर कहा गया है कि विमानों को उड़ान भरने में परेशानी नहीं हुई और स्थिति सामान्य रही। मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली में न्यूनतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री अधिक 12.4 पर बना हुआ है, तो अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के करीब रहा।

हालात ये थे कि सफदरजंग और पालम क्षेत्र में विज़िबलिटी 50 मीटर और 100 मीटर रही। पालम में विज़िबलीटी 200 मीटर के करीब रही। कोहरे के कारण रेल यातायात अधिक सावधानी बरत रहा है। ट्रेन्स अपनी गति से कुछ धीमी चलाई जा रही हैं। उत्तर भारत की ओर से चलने वाली अधिकांश यात्री गाड़ियां देरी से अपने स्टेशन्स तक पहुंच रही हैं।

हुई दिसंबर की शुरूआत, सर्द मौसम से जनजीवन हुआ प्रभावित

ठंण्ड के मौसम में यह जगह है घुमने के लिए मजेदार

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -