मध्य प्रदेश में 16 दिन रहेगी राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो यात्रा'
मध्य प्रदेश में 16 दिन रहेगी राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो यात्रा'
Share:

भोपाल/ब्यूरो: मध्य प्रदेश में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर तैयारियां आरंभ हो चुकी हैं। पार्टी के पूर्व अध्यक्ष और मौजूदा लोकसभा सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा मध्य प्रदेश में 16 दिन तक रहेगी। इसके लिए 117 पदयात्रियों में सूबे के 10 नेता भी शामिल है, जो भारत जोड़ो यात्रा में अपने नेता राहुल गांधी के साथ रहेंगे। 

मध्य प्रदेश युथ कांग्रेस के नेताओं को भी इस पदयात्रा में बड़ा अवसर मिला है। सचिन द्विवेदी, मुकेश परमार,ब्रिजेन्द्र उईके, प्रतिभा रघवंशी, नूरी खान, अजय पटेल, संगीता काकरिया, नितिन सिंह, मितेन्द्र सिंह, परेश नागर, मनोज कुमार उपाध्याय जैसे युवा कांग्रेसी भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होकर पार्टी को मजबूत करने की कोशिश कर रहे हैं। ये तमाम नेता राहुल गांधी के साथ पूरी 3500 किलोमीटर की पदयात्रा करेंगे।

7 सितंबर से शुरू होगी यात्रा:-

बता दें कि कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा 7 सितंबर से आरंभ होने वाली है। यह यात्रा कन्याकुमारी से कश्मीर तक जाएगी। पूरी तरह से पैदल जाने वाली कांग्रेस की ये यात्रा में 12 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों से होकर गुजरेगी। मध्य प्रदेश में कांग्रेस की यह यात्रा 16 दिन रहेगी। यात्रा 24 नवंबर को महाराष्ट्र से बुरहानपुर के रास्ते एमपी में प्रवेश करेगी। वहीं, 10 दिसंबर को यह यात्रा आगर-मालवा जिले से राजस्थान के कोटा के लिए रवाना होगी। भारत जोड़ो यात्रा के तहत कांग्रेस मध्य प्रदेश के 7 लोकसभा और 18 विधानसभा क्षेत्रों का भ्रमण करेगी। बता दें कि मध्य प्रदेश में 382 किलोमीटर पदयात्रा की जाएगी। उज्जैन और इंदौर संभाग में यात्रा का पड़ाव रहेगा, सूबे में पूर्व सीएम कमलनाथ के सुपर विजन में यात्रा निकलेगी।

राहुल-केजरीवाल के बाद अब CM नितीश भी PM पद की दौड़ में, शुरू किया मिशन 2024

गले में रुद्राक्ष की माला-पारंपरिक लुंगी, आदि शंकराचार्य की जन्मस्थली पर टशन में दिखे PM मोदी

ममता बनर्जी ने की RSS की तारीफ, आगबबूला हुए ओवैसी, लेकिन भाजपा क्यों भड़की ?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -