नशे पर राजनीति संभालेंगे राहुल गांधी !
नशे पर राजनीति संभालेंगे राहुल गांधी !
Share:

जालंधर : पंजाब कांग्रेस कमेटी द्वारा बढ़ते नशे के कारोबार और बिगड़ी कानून-व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासनिक काॅम्पलैक्स के सामने धरना आंदोलन रखा गया है। इस धरना प्रदर्शन में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी शामिल होंगे। इसके लिए राहुल यहां पर प्रातः 11.30 बजे जालंधर पहुंचें। उड़ता पंजाब फिल्म को लेकर जारी विरोधाभास का कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल लाभ उठाने में लगे हैं।

दरअसल इस मामले को कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने करीब 4 वर्ष पूर्व ही उठाया था। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी सुबह दिल्ली से विशेष विमान से वायुसेना स्टेशन आदमपुर में प्रातः 11.30 बजे उतरेंगे। वे वहां से सीधे धरना स्थल पहुंचेंगे। यहां से राहुल पंजाब कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष कैप्टन अमरेंद्र सिंह और कांग्रेसी नेता राहुल का अभिनंदन करेंगे और उन्हें लेकर धरना स्थल पहुंचेंगे।

दरअसल रैली के प्रमुख और कांग्रेस विधायक राणा गुरजीत सिंह सुबह टीम राहुल सदस्यों के साथ धरना स्थल दौरा किया यहां पर उन्होंने तैयारियों का निरीक्षण भी किया। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल के धरने को देखने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। एसपीजी दल के सदस्य जालंधर पहुंचे। एसपीजी दल के सदस्यों ने पुलिस अधिकारियों के ही साथ बैठक कर सुरक्षा प्रबंधों का निरीक्षण भी किया गया।

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के दोआबा आगमन को देखते हुए कांग्रेसियों ने धरने को सफल बनाने हेतु जोर लगा दिया गया। जालंधर के सभी 9 विधानसभा हल्कों में कांग्रेसी नेताओं द्वारा कार्यकर्ताओं के साथ उन्होंने बैठक की। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल करीब 3 घंटे जालंधर में निवास करेंगे। कांग्रसे कार्यकर्ताओं का कहना है कि वे 3 घंटे तक जालंधर में रहेंगे। यहां पर वे कार्यकर्ताओं की बैठक भी लेंगे।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -