महाराष्ट्र कांग्रेस को एकजुट करने में लगे राहुल, आज है दौरा
महाराष्ट्र कांग्रेस को एकजुट करने में लगे राहुल, आज है दौरा
Share:

मुंबई : महाराष्ट्र में मकर संक्रांति के पर्व के अवसर पर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी मुंबई पहुंचेंगे। माना जा रहा है कि राहुल महाराष्ट्र में मकर संक्रांति के अवसर पर तिल गुड़ खाओ, मीठा - मीठा बोलो की तर्ज पर कार्यकर्ताओं को एकजुट होने के संकेत दे सकते हैं। राहुल निर्देश दे सकते हैं कि लोग आपस के विवाद भूलकर एक दूसरे से अच्छा व्यवहार करें। दरअसल कांग्रेस संगठन को मजबूत करने के लिए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी का यह दौरा महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई में कुछ समय से कार्यकर्ताओं में विवाद चल रहा है। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी लोकसभा चुनाव से पूर्व मुंबई पहुंचे थे। बीते विधानसभा चुनाव में वे भिवंडी आए मगर फिर लौट गए थे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं में विवाद के बीच वे मुंबई का दौरा कर रहे हैं। माना जा रहा है कि इस बार में महाराष्ट्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं को आपस में एकजुट होने का संकेत दे सकते हैं। 

राहुल के इस दौरे की वजह प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संजय निरूपम का विरोध और पार्टी की राज्य इकाई में गहराते विवाद को माना जा रहा है। माना जा रहा है कि राहुल पार्टी के नेताओं को अनुशासन में रहने और पार्टी को एकजुट करने के लिए यहां पहुंचे हैं। उल्लेखनीय है कि संजय निरूपम को कांग्रेस पहले ही कारण बताओ नोटिस जारी कर चुकी है। 

दरअसल संजय निरूपम ने पार्टी की राज्य इकाई के मुखपत्र कांग्रेस दर्शन में सोनिया गांधी और प्रथम प्रधानमंत्री स्व. जवाहरलाल नेहरू पर आपत्तिजनक टिप्पणी की है। इस मामले में राज्य इकाई में गुटबाजी होने की बात भी कही जा रही है। ऐसे में राहुल का यह दौरा बेहद गंभीर माना जा रहा है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -