कांग्रेस के स्थापना दिवस पर राहुल गांधी का ट्वीट, कहा- देशहित की आवाज़ उठाने के लिए पार्टी प्रतिबद्ध
कांग्रेस के स्थापना दिवस पर राहुल गांधी का ट्वीट, कहा- देशहित की आवाज़ उठाने के लिए पार्टी प्रतिबद्ध
Share:

नई दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि उनकी पार्टी देश की आवाज उठाने के लिए हमेशा से प्रतिबद्ध रही है. राहुल गांधी ने पार्टी के स्थापना दिवस पर सच्चाई और समानता के अपने संकल्प को दोहराया. वहीं पार्टी की स्थापना दिवस के अवसर पर कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी भी दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय पहुंचीं. 

राहुल गांधी ने अपने आधिकारिक ट्वीट में कहा कि, 'देश हित की आवाज उठाने के लिए कांग्रेस शुरू से प्रतिबद्ध रही है. आज कांग्रेस के स्थापना दिवस पर हम सच्चाई और समानता के अपने इस संकल्प को दोहराते हैं. जय हिंद!' बता दें कि देश स्वतंत्र होने से 62 साल पूर्व 1885 में आज ही के दिन भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना की गई थी. स्कॉटलैंड के सेवानिवृत्त अधिकारी एओ ह्यूम ने कांग्रेस की स्थापना की थी. 

दिलचस्प बात ये है कि कांग्रेस पार्टी की स्थापना एक अंग्रेज अधिकारी ने की थी, लेकिन पार्टी के अध्यक्ष भारतीय ही रहे. कांग्रेस के पहले अध्यक्ष कलकत्ता उच्च न्यायालय के बैरिस्टर व्योमेश चंद्र बनर्जी रहे. बता दें कि 1905 में बंगाल का विभाजन जिससे कांग्रेस को नई पहचान मिली. कांग्रेस ने विभाजन का पुरजोर विरोध किया. इसके बाद 1915 में महात्मा गांधी दक्षिण अफ्रीका से भारत वापस आए. गांधी जी 1919 में असहयोग आंदोलन से सियासत में आए. उसके बाद गांधी जी के नेतृत्व में कांग्रेस ने कई आंदोलन किए. सविनय अविज्ञा आंदोलन, भारत छोड़ो आंदोलन आदि.  

 

अब ITR भरना हुआ और भी आसान, SBI की इस सर्विस से चुटकियों में भरें इनकम टैक्स

भारतीय रुपया 73.52 प्रति USD पर हुआ शुरू

स्टॉक पर आज होगा फोकस, शानदार उछाल के साथ शुरू हुआ बाजार

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -