'महंगाई का विकास जारी, अच्छे दिन देश पर भारी..', केंद्र पर राहुल का शायराना तंज
'महंगाई का विकास जारी, अच्छे दिन देश पर भारी..', केंद्र पर राहुल का शायराना तंज
Share:

नई दिल्ली :कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने CNG की कीमतों में वृद्धि को लेकर शुक्रवार को केंद्र सरकार पर तंज करते हुए आरोप लगाया कि महंगाई का विकास जारी है जिसके चलते 'अच्छे दिन' देश पर भारी पड़ रहे हैं। उन्होंने सीएनजी के दाम में वृद्धि का जिक्र करते हुए ट्वीट किया कि, 'महंगाई का विकास जारी, 'अच्छे दिन' देश पर भारी, प्रधानमंत्री की बस, मित्रों को जवाबदारी!'

 

कांग्रेस सांसद महंगाई का हवाला देकर केंद्र सरकार पर बार-बार हमला करते रहे हैं। उन्होंने केंद्र के खिलाफ माइक्रोब्लॉगिंग साइट Twitter पर मोर्चा खोल रखा है। शायद ही कोई ऐसा दिन हो जब किसी ना किसी मुद्दे पर राहुल केंद्र सरकार को हमला बोलते हुए ट्वीट नहीं करते हों। इस माह की शुरुआत में भी उन्होंने महंगाई का मुद्दा उठाते हुए अपने ट्वीट के माध्यम से सीधे पीएम नरेंद्र मोदी पर वार किया। राहुल गांधी ने तीन दिन पूर्व भी 'अच्छे दिन' पर कटाक्ष किया था। उन्होंने मनरेगा श्रमिकों की मजदूरी का मुद्दा उठाया था।

बहरहाल, पेट्रोल-डीजल की कीमतों में रिकॉर्ड बढ़ोतरी के बीच दिल्ली सहित आस-पास के शहरों में गुरुवार को सीएनजी (Compressed Natural Gas) भी मंहगी हो गई। लागत बढ़ने की वजह से CNG की कीमतें बढ़ाई गई है। दिल्ली में CNG और घरेलू रसोई पाइप गैस की खुदरा बिक्री करने वाली कंपनी इंद्रपस्थ गैस लिमिटेड (IGL) ने गुरुवार को CNG का दाम 90 पैसे प्रति किलो और रसोई गैस की कीमत 1.25 रुपये प्रति घन मीटर बढ़ा दी।

व्हाट्सऐप ने दिल्ली HC को कहा- हमने अपनी इच्छा से नई पॉलिसी पर लगाई पाबंदी...

जम्मू कश्मीर में बढ़ाई जाएंगी विधानसभा की 7 सीटें, परिसीमन आयोग का बड़ा फैसला

नो-वॉचर रिले के लिए टोक्यो में ओलंपिक फ्लेम पहुंची

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -