जम्मू कश्मीर में बढ़ाई जाएंगी विधानसभा की 7 सीटें, परिसीमन आयोग का बड़ा फैसला
जम्मू कश्मीर में बढ़ाई जाएंगी विधानसभा की 7 सीटें, परिसीमन आयोग का बड़ा फैसला
Share:

श्रीनगर: जम्मू कश्मीर में विधानसभा की 7 सीटें और जोड़ी जाएंगी। इसके बाद यहां विधानसभा की कुल 90 सीटें हो जाएंगी। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के दौरे पर गए परिसीमन आयोग ने प्रेस वार्ता करते हुए इस बारे में जानकारी दी है। आयोग के सदस्य मुख्य निर्वाचन आयुक्त सुशील चंद्रा ने बताया कि परिसीमन की प्रक्रिया अगले साल मार्च तक संपन्न कर ली जाएगी। 

उन्होंने बताया कि 2011 की जनगणना को आधार मानकर यह कार्य किया जाएगा। हालांकि, पाकिस्तान के लिए यह खबर चिंतित करने वाली हो सकती है, क्योंकि पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में जम्मू कश्मीर की 24 सीटें आती हैं। भाजपा निरंतर मांग कर रही है कि इन सीटों को भी विधानसभा चुनाव का हिस्सा बनाकर चुनाव करवाए जाएं। इससे पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जम्मू-कश्मीर यूनिट के एक प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को परिसीमन आयोग से मुलाकात की और PoK, कश्मीर पंडितों, SC और ST से विस्थापित लोगों को आरक्षण देने के लिए PoK में आने वाली 24 विधानसभा सीटों को अनफ्रीज करने की मांग की। 

जम्मू-कश्मीर भाजपा इकाई के अध्यक्ष रविंदर रैना के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने विधानसभा में जम्मू के लिए पर्याप्त प्रतिनिधित्व की भी मांग की। बता दें कि परिसीमन आयोग के सदस्य चार दिन से जम्मू-कश्मीर में हैं और वहां लोगों से चर्चा कर रहे हैं। प्रेस वार्ता के दौरान बताया गया कि आयोग के सदस्यों ने रात 10-10 बजे तक लोगों से बात की है और उनके मन में क्या चल रहा है यह जानने का प्रयास किया है। आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति (रिटायर्ड) रंजना प्रकाश देसाई हैं।

नो-वॉचर रिले के लिए टोक्यो में ओलंपिक फ्लेम पहुंची

नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने संभाला अपना नया कार्यभार

ओलंपिक मशाल के साथ युवती ने की शर्मनाक हरकत, हुआ बुरा हाल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -