'राहुल गांधी ने खुद कई बार तोड़े प्रोटोकॉल, सुरक्षा में नहीं हुई कोई चूक..', दिल्ली पुलिस की रिपोर्ट
'राहुल गांधी ने खुद कई बार तोड़े प्रोटोकॉल, सुरक्षा में नहीं हुई कोई चूक..', दिल्ली पुलिस की रिपोर्ट
Share:

नई दिल्ली: कांग्रेस के लोकसभा सांसद राहुल गांधी की बहुउद्देशीय ‘भारत जोड़ो यात्रा‘ के दौरान दिल्ली में उनकी सुरक्षा में चूक के मामले में पुलिस ने गृह मंत्रालय को रिपोर्ट सौंप दी है। पुलिस ने अपनी रिपोर्ट में यह दावा किया है कि उनकी सुरक्षा में किसी तरह की चूक नहीं की गई है। बल्कि राहुल ने खुद ही कई बार ‘सुरक्षा प्रोटोकॉल‘ तोड़े हैं। वहीं, एक दिन पहले कांग्रेस की तरफ से लगाए गए इस आरोप पर भाजपा ने भी तंज कसा था। भाजपा ने कहा था कि राहुल गांधी की यह यात्रा नाकाम रही है, जिसके कारण कांग्रेस सुर्खियों में बने रहने के लिए इस प्रकार सुरक्षाबलों पर आरोप लगा रही है।

वहीं, कांग्रेस कार्यालय में दिल्ली पुलिस के साथ भारत जोड़ो यात्रा में सुरक्षा प्रबंधों को लेकर मीटिंग भी हुई। दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौधरी समेत अन्य नेता इस बैठक में शामिल रहे। हाल ही में कांग्रेस ने आरोप लगाया था की दिल्ली में राहुल की सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त नहीं थे। इसके बाद कांग्रेस ने गृह मंत्री अमित शाह को चिट्ठी भी लिखी थी। जिसको लेकर आज दिल्ली पुलिस के अधिकारियों के साथ मीटिंग की गई है। 

भाजपा ने राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान सुरक्षा उल्लंघन के कांग्रेस के आरोपों को गुरुवार को ‘निराधार’ करार दिया और यह कहते हुए खारिज कर दिया कि ये ‘सस्ती लोकप्रियता’ हासिल करने के लिए विपक्षी पार्टी की तरफ से किया गया ‘बचकाना’ प्रयास है। भाजपा ने एक बयान में कहा है कि देश की एजेंसियां राहुल गांधी की सुरक्षा का ध्यान रखती हैं, मगर वह खुद ‘लगातार सुरक्षा प्रोटोकॉल का उल्लंघन’ कर रहे हैं।

'बिहार के नाम पर पेट में दर्द क्यों?', मोदी पर पप्पू यादव ने बोला हमला

सीताराम येचुरी ने राक्षस से की मोदी सरकार की तुलना, कह डाली ये बड़ी बात

चुनाव को लेकर हुए सर्वे ने उड़ाई दिग्विजय सिंह के भाई की नींद, पार्टी आलाकमान से किया ये सवाल

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -