चुनाव को लेकर हुए सर्वे ने उड़ाई दिग्विजय सिंह के भाई की नींद, पार्टी आलाकमान से किया ये सवाल
चुनाव को लेकर हुए सर्वे ने उड़ाई दिग्विजय सिंह के भाई की नींद, पार्टी आलाकमान से किया ये सवाल
Share:

भोपाल: मध्य प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर हुए कांग्रेस के सर्वे ने पार्टी MLA लक्ष्मण सिंह की नींद उड़ा दी है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने सर्वे का हवाला देते हुए आलाकमान से ट्विटर के माध्यम से प्रश्न किया है। इसको लेकर पार्टी की प्रदेश इकाई में खलबली मच गई है। मध्यप्रदेश में वर्ष 2023 में विधानसभा चुनाव होने हैं। सत्तारूढ़ बीजेपी एवं कांग्रेस सहित अन्य राजनैतिक दलों ने इसकी तैयारियां भी आरम्भ कर दी हैं।  

वही इसी बीच, पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के भाई और चाचौड़ा से विधायक लक्ष्मण सिंह ने ट्विटर पर यह लिखकर सियासी गलियारों में हड़कंप मचा दिया कि 'कांग्रेस के आंतरिक सर्वेक्षण में 17 पूर्व मंत्री एवं 37 वर्तमान विधायक ही जीत रहे हैं। विपक्ष में रहने के बाद और भारत जोड़ो यात्रा के पश्चात् भी ऐसी स्थिति क्यों बनी? शीर्ष नेतृत्व संभवत: इसका उत्तर दे सकता है। विदित हो कि हाल ही में कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा मध्यप्रदेश से गुजरी थी। लगभग 18 दिनों तक इस यात्रा में अपार जनसमूह भी देखने को मिला था। इसके बाद भी पार्टी को आगामी विधानसभा चुनाव में सिर्फ 54 सीट ही मिलने की संभावना जताई जा रही है। कांग्रेस MLA ने आंतरिक सर्वे के हवाले से यह दावा किया है। 

वहीं, अपनी पार्टी के विधायक के इस बयान पर अभी तक कांग्रेस की तरफ कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। दरअसल, बीच के लगभग डेढ़ वर्ष छोड़ दिए जाएं तो मध्यप्रदेश में बीते 19 वर्षों से कांग्रेस सत्ता से बाहर है। आपसी खींचतान एवं गुटबाजी के चलते पार्टी की हालत पतली है। हालात यह हैं कि चुनाव के कुछ महीनों पहले ही कांग्रेस मध्य प्रदेश विधानसभा में बिखरी हुई मिली।   

CM धामी ने की ऋषभ पंत की मां से बात, बोले- 'इलाज का सारा खर्च उठाएगी सरकार'

TMC नेता साकेत गोखले फिर गिरफ्तार, इस बार लगा पैसों की हेराफेरी का आरोप

9 माह में 30000 करोड़ का कर्ज ले चुकी है पंजाब की AAP सरकार, कैसे पूरे करेगी चुनावी वादे ?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -