प्रशांत किशोर को लेकर राहुल गांधी ने पहले ही कर दी थी भविष्यवाणी, जानिए क्या कहा था ?
प्रशांत किशोर को लेकर राहुल गांधी ने पहले ही कर दी थी भविष्यवाणी, जानिए क्या कहा था ?
Share:

नई दिल्ली: कांग्रेस और प्रशांत किशोर के बीच डील फाइनल नहीं हो पाई है। इसको लेकर सियासी गलियारों में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। यह भी कहा जा रहा है कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पहले ही दिन इस बात की भविष्यवाणी कर दी थी कि प्रशांत किशोर कांग्रेस का हिस्सा नहीं बनेंगे। कांग्रेस के कई नेताओं को लगा कि चुनावी रणनीतिकार अन्य दलों की तरह कांग्रेस का भी उपयोग करना चाहते हैं। पार्टी के सूत्र ने इस संबंध में जानकारी दी है। 

प्रशांत किशोर यानी पीके को दो दिन पहले कांग्रेस कमेटी में चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी संभालने का ऑफर दिया गया था, हालांकि उन्होंने मंगलवार को इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, प्रशांत किशोर की कांग्रेस पुनरुद्धार योजना की समीक्षा करने वाले समूह का हिस्सा रहे वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने बताया कि, 'पीके को कांग्रेस में शामिल होने की पेशकश कल से एक दिन पहले की गई थी। उन्होंने इससे मना कर दिया। हमें नहीं पता आखिर उन्होंने ऐसा क्यों किया।'

सूत्रों ने जानकारी दी है कि प्रशांत किशोर या तो कांग्रेस अध्यक्ष का राजनीतिक सचिव या उपाध्यक्ष का पद चाहते थे। सूत्रों ने कहा कि, 'राहुल गांधी ने पहले दिन ही कहा था कि प्रशांत किशोर कांग्रेस में शामिल नहीं होंगे। यह पहली बार नहीं है जब उन्हें पार्टी में जगह दी जा रही थी।' कुछ ने तो यहां तक कहा कि यह 8वीं बार प्रशांत किशोर ने कांग्रेस में शामिल होने के लिए बातचीत की थी।

'आज़म खान की रिहाई के लिए करें आंदोलन...' , सपा नेता ने अखिलेश यादव को खून से लिखा खत

'PM मोदी तक से झूठ बोल लेते हैं हमारे CM', जीतू पटवारी ने शिवराज सिंह पर लगाया आरोप

'बेशर्म केजरीवाल...', आखिर दिल्ली के सीएम पर क्यों भड़क रहे सोशल मीडिया यूज़र्स ? देखें Video

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -