मस्जिद में कुरान पढ़ाने वाले मोहम्मद असगर को 10 साल की जेल, जानें पूरा मामला ?
मस्जिद में कुरान पढ़ाने वाले मोहम्मद असगर को 10 साल की जेल, जानें पूरा मामला ?
Share:

लंदन: ब्रिटेन की राजधानी लंदन में मोहम्मद असगर को दो लड़कों का यौन शोषण करने और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के जुर्म में 10 साल जेल की सजा सुनाई गई है। वह एक मस्जिद और इस्लामिक सेंटर में कुरान की तालीम देता था। असगर ने यह अपराध पिछले 3 वर्षों में किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, लंदन की क्रॉयडन क्राउन कोर्ट में हुई सुनवाई के दौरान एक पीड़ित की तरफ से कोर्ट को बताया गया कि आरोपित मोहम्मद असगर उसे जबरन चूमता था और उसके मुँह में अपनी जीभ डाल देता था। असगर ने बीते 3 वर्षों में उसके साथ कई दफा ऐसा घिनोना काम किया।

वहीं एक अन्य पीड़ित ने अदालत में कहा था कि मोहम्मद असगर उसके कपड़े उतारकर कभी उसे अपने साथ सोफे पर बैठाता, तो कभी झुका देता था। इसके बाद अपना गुप्तांग उसके रगड़ता था और उसके साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म करने की कोशिश करता था। दोनों पीड़ितों में से एक की उम्र महज 13 वर्ष है, जिसके घर पर ही असगर ने उसका यौन शोषण किया था। एक पीड़ित का कहना है कि उसके साथ जो भी हुआ है, उससे उसके जीवन पर काफी बुरा असर हुआ। यौन उत्पीड़न के चलते खासतौर से उसके मानसिक स्तर पर गहरा आघात हुआ। वह एक ऐसी स्थिति में पहुँच गया था, जहाँ उसे कुछ भी करने का मन नहीं हो रहा था। वहीं, एक अन्य पीड़ित ने कहा कि इस घटना के बाद से वह लोगों पर विश्वास नहीं कर पा रहा था। साथ ही उसकी पढ़ाई का भी काफी नुकसान हुआ।

सुनवाई के बाद कोर्ट ने मोहम्मद असगर को दोनों लड़कों का यौन शोषण करने और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के आरोप में मोहम्मद असगर को 10 वर्ष की सजा सुनाई। हालाँकि सजा सुनाए जाने के बाद भी मोहम्मद असगर खुद को निर्दोष बताता रहा। उसके वकील ने कहा कि यौन उत्पीड़न के आरोपों के चलते मोहम्मद असगर का चरित्र और उसकी प्रतिष्ठा को ठेस पहुँची है।

जर्मनी के चर्च में अंधाधुंध फायरिंग, अब तक 7 की मौत की सूचना, कई घायल

आजीवन चीन की सत्ता पर काबिज रहेंगे शी जिनपिंग ! तीसरी बार राष्ट्रपति बनने पर लगी मुहर

नेपाल के तीसरे राष्ट्रपति बने रामचंद्र पौडेल, कम्युनिस्ट पार्टी के उम्मीदवार को 18284 वोटों से दी मात

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -