BJP ने आतंक के सवाल से नीतीश पर साधा निशाना
BJP ने आतंक के सवाल से नीतीश पर साधा निशाना
Share:

पटना : बिहार में अंतिम दौर के मतदान के लिए विभिन्न पार्टियों द्वारा प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। जिसमें यह बात सामने आ रही है कि भाजपा इसमें राष्ट्रवाद और सांप्रदायिकता के आधार पर प्रचार करने में लगी है तो दूसरी ओर जनता परिवार महागठबंधन द्वारा अल्पसंख्यक और दलित वोट बटोरने का प्रयत्न किया जा रहा है। ऐसे में भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने महागठबंधन के नेताओं से सवाल किया है कि आखिर बिहार तो बुद्ध की धरती है और फिर बुद्ध की इस धरती पर आतंकवाद क्यों फैलाया जा रहा है। 

मिली जानकारी के अनुसार बिहार में 5 वें चरण के चुनाव प्रचार के लिए जहां महागठबंधन को कथित तौर पर कुछ  विज्ञापन देने की बात पर सवालों का सामना करना पड़ा है तो दूसरी ओर दरभंगा में आतंकवाद के दरभंगा माॅड्ल की भी चर्चा की। जिसमें राज्य में बढ़ी आतंकी गतिविधियों को लेकर प्रश्न किए गए हैं। भाजपा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सुशासन बाबू के नाम से संबोधित करते हुए यह भी कहा कि नकार सकें तो नकार दीजिए। पार्टी ने राज्य सरकार से 9 सवाल पूछे। जिसमें कुछ सवाल आतंकवाद से जुड़े हुए थे।

इसी में यासीन भटकल का उल्लेख करते हुए कहा गया क बुद्ध और अशोक के इस राज्य को क्या दरभंगा माॅड्युल के लिए जाना जाएगा। सवाल के माध्यम से भाजपा ने नीतिश और लालू के 25 सालों के कार्यकाल का उल्लेख करते हुए कहा कि राज्य में इस दौरान कई घोटाले हुए, हिंसा, अपराध, बलात्कार बढ़ गए।

महागठबंधन में भागीदार कांग्रेस 2 जी स्पेक्ट्रम, कोल ब्लाॅक आवंटन आदि मामलों में लिप्त रही है। युवाओं को बिहार छोड़कर बाहर जाना पड़ा है। यासीन भटकल जैसे आतंकियों को पुलिस ने हिरासत में नहीं लिया। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -