टीवी की इस मशहूर एक्ट्रेस ने कहा दुनिया को अलविदा, दो बार आया पैरालिसिस का अटैक
टीवी की इस मशहूर एक्ट्रेस ने कहा दुनिया को अलविदा, दो बार आया पैरालिसिस का अटैक
Share:

'इश्कबाज' और 'कुबूल है' जैसे पॉपुलर शोज में नजर आ चुकी एक्‍ट्रेस निशि सिंह भादली का निधन हो गया है। बीते रविवार को उन्होंने अपने शरीर को त्याग दिया। बताया जा रहा है एक्ट्रेस पिछले चार साल से बीमार थीं, जबकि बीते दो साल में उन्‍हें दो बार पैरालिसिस का अटैक आया था। निश‍ि सिंह भादली की उम्र महज 48 साल थी और अभी दो दिन पहले 16 सितंबर को ही एक्‍ट्रेस का जन्‍मदिन भी था। आप सभी को बता दें कि निशि सिंह भादली ने ‘तेनाली रामा’ सीरियल में भी काम किया था। वहीँ उनकी माली हालत भी बहुत खराब थी।

जी दरअसल करीब दो साल पहले उनके पति ने बीमारी का खर्च उठाने के लिए लोगों से मदद भी मांगी थी। उनके पति संजय सिंह भादली ने एक मशहूर वेबसाइट से बातचीत में उनके निधन की पुष्‍ट‍ि करते हुए कहा, 'निश‍ि चार साल से बीमार थीं। 13 फरवरी 2019 में उन्‍हें पैरालिसिस का पहला स्‍ट्रोक आया था। इसके बाद 3 फरवरी 2022 को दूसरा स्‍ट्रोक आया था। फ‍िर 24 मई 2022 को उनको तीसरी बार पैरालिस‍िस का अटैक आया। तब से वो अस्‍पताल में एडमिट थीं। फिर 2 सितंबर को उन्‍हें अस्‍पताल से डिस्‍चार्ज किया गया था। सब कुछ बहुत अच्‍छा चल रहा था। लेकिन कल शनिवार देर शाम को उनकी तबीयत अचानक बिगड़ी। फिर रात में करीब 1 बजे हम उन्‍हें लेकर कूपर अस्‍पताल पहुंचे। वह पहले भी वहीं एडमिट थीं। रविवार को दोपहर तीन बजे उन्‍होंने आख‍िरी सांस ली।' इसके अलावा संजय सिंह भादली ने आगे बताया कि, 'सोमवार को यानि आज एक्‍ट्रेस का अंतिम संस्‍कार किया जाएगा। अभी हमने तय नहीं किया कि कौन से श्‍मशान जाएंगे।'

आपको बता दें कि एक्ट्रेस शारीरिक तकलीफ से तो गुजर ही रही थीं। इसी के साथ-साथ वो आर्थिक समस्याओं से भी घिर गई थीं। जी दरअसल कुछ सालों पहले उनके पति व एक्टर और राइटर संजय सिंह भादली ने निशी सिंह के इलाज के लिए मदद की गुहार भी लगाई। वहीँ निशी सिंह को जब पैरालिसिस का अटैक हुआ, वो इस तकलीफ से ठीक हो ही रही थीं कि इसके बाद फिर से उन्हें पैरालिसिस का अटैक हुआ। यह सब कुछ होने के बाद उनकी हालत बदतर हो गई।

आप भी ट्राय कर सकते है हिमांशी खुराना के ये ट्रेडिशनल लुक

मौनी रॉय ने लगाया ग्लैमर का तड़का, वीडियो ने लगाई आग

हॉलीवुड फिल्म में भी नजर आ चुके हैं 'तारक मेहता...' शो के 'पोपटलाल', देखकर नहीं होगा यकीन

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -