हैवानियत की हदें हुई पार...घर में जबरन घुसे 3 युवक और फिर
हैवानियत की हदें हुई पार...घर में जबरन घुसे 3 युवक और फिर
Share:

 फिरोजपुर: पंजाब के फिरोजपुर जिले में एक 24 साल की विवाहिता के साथ दुष्कर्म का केस सामने आ गया था। वारदात को मध्य रात्रि को अंजाम दिया गया। दीवार फांदकर तीन आरोपी घर में घुसे। इसमें से एक ने महिला के साथ हैवानियत की। महिला के चीखने पर आरोपी अपने कपड़े में हाथ में लेकर भाग गया। महिला की शिकायत पर गुरुहरसहाय पुलिस ने दुष्कर्म का केस दर्ज करवाया। पुलिस ने मुख्य आरोपी को नामजद किया है। वहीं दो अज्ञात के खिलाफ भी मामला दर्ज भी कर दिया गया है।

पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने इस बारें में कहा है कि वह घर में अकेली थी। घर की बाहरी दीवार छोटी है। बृहस्पतिवार की रात तकरीबन साढ़े 12 बजे तीन लोग दीवार फांदकर घर में घुसे। उस दिन गर्मी अधिक थी। इस वजह से वह दरवाजा खोलकर  सो गई थी। इस दौरान कमरे में आरोपी त्रिलोक सिंह घुस आया।  उसने दुष्कर्म किया। चीखने पर आरोपी अपने कपड़े हाथ में लेकर भाग गया।

ASI साहिल सिंह ने इस बारें में जानकारी दी है कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपी त्रिलोक सिंह पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मुकदमे में 2 अज्ञात आरोपियों को भी शिकायत के आधार पर शामिल भी किया जा चुका है। हालांकि कि अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी न हो सकी।

साइबर क्राइम को लेकर CM शिवराज ने ली अहम बैठक, अफसरों को दिए ये निर्देश

अक्षया हत्याकांड के आरोपी के घर पर चला प्रशासन का बुलडोजर, जानिए पूरा मामला

बुजुर्ग का पीट-पीटकर किया क़त्ल, इस वजह के चलते दिया वारदात को अंजाम

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -