Punjab Election Result: AAP की झाड़ू कर रही सफाया, भगवंत मान के घर के बाहर हो रहा जश्न
Punjab Election Result: AAP की झाड़ू कर रही सफाया, भगवंत मान के घर के बाहर हो रहा जश्न
Share:

आज पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 की मतगणना चल रही है। आप सभी को बता दें कि शुरुआती रुझानों के मुताबिक आम आदमी पार्टी चल रही है, यानी आप की झाड़ू के आगे कांग्रेस, भाजपा और शिअद का सफाया होता नजर आ रहा है। वहीं चन्नी सरकार के सभी मंत्री पीछे चल रहे हैं। जी हाँ, बल्कि खुद चन्नी, उनके मंत्री मनप्रीत बादल, भारत भूषण आशू, विजयइंद्र सिंगला सब पिछड़ रहे हैं।

इसी के साथ नवजोत सिद्धू और अकालियों को भी झटके पर झटके लग रहे हैं। बीते 20 फरवरी को वोटिंग हुई थी और 117 विधानसभा सीटें हैं और सरकार बनाने के लिए बहुमत के लिए 59 सीटों की जरूरत है। बीते कुछ सालों में यहां अकाली दल और कांग्रेस का दबदबा दिखा है, लेकिन भाजपा-अकाली गठबंधन में टूट और अमरिंदर सिंह के कांग्रेस से अलग होने से इस बार समीकरण बदल गए हैं। यहाँ सीएम फेस भगवंत मान के घर के बाहर का दृश्य आप देख सकते हैं जो अपने आप में बहुत कुछ बयां कर रहा है।

यहाँ सुबह से ही समर्थकों का जमावड़ा है। जमकर ढोल बज रहे हैं, मिठाइयां बांटी जा रही हैं। इसी के साथ संगरूर में भगवंत मान के घर के बाहर जश्न शुरू हो गया है। यहाँ कार्यकर्ता और समर्थक ढोल की थाप पर नाच रहे हैं, वहीं जलेबियां खिलाकर मुंह मीठा कराया जा रहा है।

ज़ेलेंस्की ने यूरोपीय लोगों से रूस के खिलाफ एक मजबूत रुख अपनाने का आग्रह किया

यूपी में गाजे-बाजे के साथ लौट रही 'बाबा' की सरकार, केशव मौर्या बोले- नई हवा है, सपा सफ़ा है

UP Election Result: 'मंदिर अब बनने लगा है, भगवा रंग चढ़ने लगा है': मनोज तिवारी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -