सभी वेब शो को पीछे छोड़ते हुए नंबर 1 बनी प्रियंका की फिल्म सिटाडेल
सभी वेब शो को पीछे छोड़ते हुए नंबर 1 बनी प्रियंका की फिल्म सिटाडेल
Share:

प्रियंका चोपड़ा जोनास की स्पाई-थ्रिलर 28 अप्रैल 2023 को ग्लोबली रिलीज रिलीज की जा चुकी है। प्रियंका चोपड़ा जोनास के प्रशंसकों ने उनके किरदार  को पसंद किया है। ग्लोबल आइकन ने वास्तव में अपने एक्शन से भरपूर प्रदर्शन के साथ अपने ग्लोबल दर्शकों को हैरान भी कर दिया है और कैसे उन्होंने बिना बॉडी डबल के सभी रोमांचक एक्शन मूव्स भी किए है।

कुछ खबरों का कहना है कि सिटाडेल वर्तमान में द मंडलोरियन, सक्सेशन और स्वीट टूथ को पछाड़ते हुए अमेज़न प्राइम वीडियो पर विश्व स्तर पर पहले स्थान बनी हुई हैं। प्रशंसक और आलोचक प्रियंका चोपड़ा जोनास की प्रशंसा करना बंद नहीं कर रहे हैं कि कैसे उन्होंने नादिया सिंह के किरदार में  खुद को बदल डाला है। भाषा और किरदार में उसका सहज से ढ़लना, किसी ऐसे व्यक्ति के बारे में जिसे उसके अतीत के बारे में कोई वाक्य याद नहीं है, से लेकर पूर्ण विकसित एक्शन सीक्वेंस तक अद्भूत कहा जा रहा है।

बता दें कि रिचर्ड मैडेन सह-कलाकार के साथ आने वाला एपिसोड का विश्व स्तर पर इंतजार किया जा रहा है और प्रशंसक प्रियंका चोपड़ा के प्रदर्शन का अनुभव करने के लिए इंतजार नहीं कर सकते है। सिटाडेल के साथ साथ, ग्लोबल सुपरस्टार के पास हेड ऑफ स्टेट में जॉन सीना, लव अगेन और जी ले जरा में कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट के साथ प्रमुख आगामी परियोजनाएं भी शामिल हो चुकी है।

आखिर की वजह से MET GALA EVENT में नहीं आई दीपिका पादुकोण

204 करोड़ का नेकलेस पहन मेट गाला इवेंट में पहुंची प्रियंका चोपड़ा

MET GALA EVENT 2023: प्रियंका ने फैशन इवेंट से पहले बेटी संग बिताया खास समय

 

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -