केंडल जेनर का नया फोटोशूट देख भड़के लोग, जानिए क्या है वजह?
केंडल जेनर का नया फोटोशूट देख भड़के लोग, जानिए क्या है वजह?
Share:

हॉलीवुड की टॉप मॉडल्स में से केंडल जेनर आए दिन अपने फोटोशूट को लेकर छाई रहती है वही हाल ही में केंडल जेनर को उनके नए लुक के लिए ट्रोल किया जा रहा है। मॉडल ने फर कोट पहने हुए अपनी तस्वीरें शेयर की हैं। ब्लैक ड्रेस के ऊपर बड़ा और हेवी ब्राउन फर कोट पहने केंडल फोटोज में पोज कर रही हैं। इस कोट का दाम 27 हजार डॉलर यानी लगभग 22 लाख रुपये है।

केंडल जेनर का लुक एकदम जबरदस्त था, मगर उनके कोट ने लोगों का गुस्सा भड़का दिया है। लोगों का कहना है कि मॉडल ने असली फर का उपयोग कर गलत किया है। फोटोज पर एक शख्स ने लिखा, 'फर कोट जानवरों की हत्या है।' दूसरे ने लिखा, 'असली फर पहना है, तुम्हें शर्म आनी चाहिए।' एक और ने कमेंट किया, 'कितनी मासूमी जानवरों को अपनी जान गंवानी पड़ी होगी इसकी बकवास फोटो के लिए।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Kendall (@kendalljenner)

इसी तरह कई लोगों ने तरह तरह के कमेंट केंडल जेनर पर अपना गुस्सा व्यक्त किया है। बता दे कि इससे पहले केंडल जेनर अपने ब्रेकअप को लेकर ख़बरों में आई थीं। केंडल, लोकप्रिय रैपर बैड बनी के साथ रिलेशनशिप में थीं। सालभर डेटिंग के बाद अब दोनों अलग हो गए हैं। केंडल जेनर, टेलीविज़न सेलेब किम कर्दाशियां की सौतेली बहन है। केंडल की गिनती इंडस्ट्री की टॉप बेस्ट मॉडल्स में होती है। हालांकि उन्हें कई कारणों से ट्रोल्स का सामना भी करना पड़ता है।

रिलीज हुआ 'मैं अटल हूं' का धमाकेदार ट्रेलर, पंकज त्रिपाठी का अभिनय जीत लेगा आपका दिल

जानिए आखिर क्यों ट्रेंड हो रहा है #BoycottPVRInox?

लोकसभा चुनाव लड़ेंगी बॉलीवुड की धाकड़ एक्ट्रेस, पिता ने किया कंफर्म

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -