नहीं रही ये मशहूर सिंगर, सदमे में फैंस
नहीं रही ये मशहूर सिंगर, सदमे में फैंस
Share:

जानी मानी मशहूर गायिका मंडीसा का निधन हो गया है। उनके अचानक गुजर जाने से लोगों के बीच शोक की लहर है। अभी तक उनके मौत का सही कारण सामने नहीं आया है। वे 47 वर्ष की थीं एवं उन्हें अमेरिकन आइडल स्टार माना जाता था। उन्होंने अपनी बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए ग्रैमी अवॉर्ड भी अपने नाम किया था। किन्तु गायिका का अचानक गुजर जाना प्रशंसकों को हजम नहीं हो रहा है। फिलहाल मामले की जाँच जारी है।

मंडीसा हंडले का जन्म कैलिफोर्निया में हुआ था। उन्होंने कई सारे हिट गाने गाए। किन्तु अचानक उनके निधन से प्रशंसकों के बीच मातम पसर गया। गायिका के कई प्रशंसकों को तो अभी भी इस बात पर भरोसा नहीं है कि गायिका अब इस दुनिया में नहीं रहीं। उनके निधन को लेकर अभी अधिक जानकारी तो सामने नहीं आई है किन्तु ऐसा माना जा रहा है कि इस मामले की तहकीकात चल रही है तथा शीघ्र ही इसपर अपडेट आ सकता है। फ्रेंकलिन पुलिस अलग-अलग एंगल से इस मामले की तहकीकात कर रही है तथा मौत का कारण जानने के प्रयास में लगी है।

वही जब वे नेशविले कि फिस्क यूनिवर्सिटी में पढ़ती थीं उस समय ही वे अपनी सिंगिंग स्किल्स पर काम करती रहती थीं। वर्ष 2006 में जब उन्होंने पहली बार अमेरिकन आइडल के 5वें सीजन में भाग लिया था उस समय पहली बार वे चर्चा में आईं। भले ही वे ये शो जीत नहीं पाई थीं किन्तु उन्होंने प्रषंसकाओ के दिल में जगह बनाई थी। इसके बाद से उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। इसके अगले वर्ष यानी 2007 में उन्होंने ट्रू ब्यूटी नाम के एल्बम से अपने करियर की शुरुआत की थी। तत्पश्चात, वे वर्ष 2008 में इट्स क्रिस्टमस, वर्ष 2009 में फ्रीडम, वर्ष 2011 में व्हाट इफ वी वर रियल, वर्ष 2013 में ओवरकम एवं वर्ष 2017 में आउट ऑफ द डार्क जैसे एल्बम निकाले। ये एल्बम भी बहुत हिट हुए।

प्लास्टिक सर्जरी के सवाल पर राजकुमार राव ने दिया ये जवाब

98 करोड़ की सम्पत्ति जब्त होने के बाद राज कुंद्रा की आई ये प्रतिक्रिया

हाई सिक्योरिटी के साथ एयरपोर्ट पहुंचे सलमान खान, इस अवतार में आए नजर

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -