204 करोड़ का नेकलेस पहन मेट गाला इवेंट में पहुंची प्रियंका चोपड़ा
204 करोड़ का नेकलेस पहन मेट गाला इवेंट में पहुंची प्रियंका चोपड़ा
Share:

ग्लोबल अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अपने पति निक जोनास के साथ मेट गाला 2023 में एन्ट्री की। कपल ब्लैक आउफिट में दिखाई दिया। प्रियंका का मेट गाला इवेंट 2023 लुक इस समय सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इवेंट में एक्ट्रेस अपने डार्लिंग हसबैंड के साथ ब्लैक में ट्विनिंग कर पहुंची थीं। प्रियंका ने ब्लैक कलर का वैलेंटिनो थाई-हाई स्लिट गाउन पहन रखा है। एक्ट्रेस के डायमंड नेकलेस बहुत एट्रेकटिव था जिस पर सभी की निगाहें टिक गईं।

लेकिन क्या आप इस हार का मूल्य जानते है? तो चलिए हम बताते हैं कि एक्ट्रेस के डायमंड नेकलेस का असली मूल्य। प्रियंका ने मेट गाला 2023 में 11.6 कैरेट के हीरों का हार पहन रखा था। वायरल हो रहे एक ट्वीट की मानें तो प्रियंका के नेकपीस की कीमत 2.5 करोड़ डॉलर यानी तकरीबन 204 करोड़ रुपए कही जा रही है। ट्वीट में लिखा है,  "मेट गाला के बाद प्रियंका चोपड़ा के 25 मिलियन अमरीकी डालर बुलगारी ऑफिशियल हार की नीलामी भी होने जा रही है।"

ख़ास बात तो यह है कि बोल्ड गाउन में प्रियंका ने जब गाला इवेंट में एंट्री की तो उनका सबसे जोरदार तालियों के साथ वेलकम किया गया। एक्ट्रेस के साथ उनके पति अमेरिकी पॉप स्टार निक जोनास भी थे। प्रियंका अपने डियर हसबैंड का हाथ थामे हुए गाला में पहुंची गई थी। इस  बीच कपल ने साथ में रेड कार्पेट पर पोज देते हुए दिखाई दिया।

भारत में नहीं हूँ सुरक्षित ..दुबई से सेफ: सलमान के इस बयान पर कंगना ने किया पलटवार

सुप्रीम कोर्ट में नहीं चली कपिल सिब्बल की दलील, The Kerala Story पर रोक लगाने से अदालत का इंकार

न्यूयॉर्क पहुंचते ही आलिया ने शेयर की अपनी खूबसूरत तस्वीरें

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -