MET GALA EVENT 2023: प्रियंका ने फैशन इवेंट से पहले बेटी संग बिताया खास समय
MET GALA EVENT 2023: प्रियंका ने फैशन इवेंट से पहले बेटी संग बिताया खास समय
Share:

ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा हाल में मेट गाला में दिखाई दी। सोशल मीडिया पर अभिनेत्री और उनके पति का मेट गाला लुक भी बहुत ही ज्यादा वायरल हुआ। 1 मई को आयोजित हुए इस फैशन शो में प्रियंका पति निक जोनास के साथ गई हुई थी। अब सोशल मीडिया पर प्रियंका के प्री-मेट गाला की तस्वीरें भी सामने आने लगी है  जिसमें वे अपनी बेटी मालती मैरी जोनास के साथ समय बीताती हुई दिखाई दे रही है।

बता दें कि  अभिनेत्री प्रियंका ने ये फोटोज अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा कर दी है। तस्वीरों में प्रियंका और मालती मेकअप रूम में व्हाइट बाथरोब में बैठी मस्ती करती हुई दिखाई दे रही है। रेड कार्पेट पर उतरने से पहले प्रियंका ने पर्दे के पीछे बेटी के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड किया है। इसके साथ साथ एक्ट्रेस अपनी पेट डायना के साथ भी सेल्फी लेते हुए दिखाई दे रहे है\। निक जोनास ने भी अपने इंस्टाग्राम पर बेटी मालती के साथ एक क्यूट फोटो साझाकी हैं।

न्यूयॉर्क सिटी में हुए मेट गाला में कपल ने ब्लैक एंड व्हाइट थीम के आउटफिट में दिखाई दिए थे। प्रियंका ने डीप नेक ऑफ शोल्डर हाई स्लिट ब्लैक गाउन पहना था, वहीं निक मैचिंग सूट में डैंशिंग दिखाई दे रहे है।

MET GALA इवेंट में ईशा अंबानी ने बिखेरा हुस्न का जलवा

रोमांस और कॉमेडी से भरपूर है प्रियंका चोपड़ा की इस फिल्म का ट्रेलर

कभी इस गंभीर बीमारी का शिकार हो गए थे ड्वेन जॉनसन

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -