राहुल की भारत जोड़ो यात्रा से जुड़ेंगी प्रियंका गांधी, चार दिनों तक रहेंगी साथ
राहुल की भारत जोड़ो यात्रा से जुड़ेंगी प्रियंका गांधी, चार दिनों तक रहेंगी साथ
Share:

नई दिल्ली: कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी पहली दफा राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने जा रही है। वह बुधवार (23 नवंबर) को मध्य प्रदेश में यात्रा में शामिल होंगी और अगले 4 दिनों तक राहुल गांधी के साथ कदम से कदम मिलाकर यात्रा को रफ़्तार देने का प्रयास करेंगी। यह जानकारी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव जयराम रमेश ने मंगलवार को ट्वीट करते हुए दी है।

जयराम रमेश ने कहा है कि भारत जोड़ो यात्रा के लिए मंगलवार (22 नवंबर) को विश्राम का दिन है। यह यात्रा बुधवार को बुरहानपुर के पास से मध्यप्रदेश में दाखिल होगी। यहीं से यात्रा में प्रियंका गांधी भी शामिल हो जाएंगी। कांग्रेस के महासचिव जयराम रमेश ने अपने ट्वीट में जानकारी दी है कि बीते 7 सितंबर से शुरू हुई भारत जोड़ो यात्रा में अब तक प्रियंका गांधी ने हिस्सा नहीं लिया था। क्योंकि, प्रियंका अभी तक हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव में पार्टी का प्रचार करने में व्यस्त थीं। अब वह चुनावी व्यस्तता से फ्री होकर यात्रा से जुड़ने जा रही हैं। इससे पहले पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी कर्नाटक के मांड्या में इस यात्रा में शामिल हुईं थीं। सोनिया ने राहुल गांधी के साथ बहुत दूर तक पैदल चलते हुए देश भर में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को संदेश देने का प्रयास किया था।

बता दें कि, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी सहित अन्य नेताओं ने 7 सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से इस यात्रा का आगाज़ किया था। इस यात्रा में उन्हें 3570 किलोमीटर की दूरी तय करनी है। यह यात्रा श्रीनगर में जाकर पूरी होगी। यह यात्रा कन्याकुमारी से चलकर कर्नाटक, तेलंगाना और महाराष्ट्र होते हुए मध्य प्रदेश की सीमा में प्रवेश करेगी। इसके बाद राजस्थान सहित अन्य राज्यों से होकर गुजरेगी। इस दौरान राहुल गांधी पूरे देश में कार्यकर्ताओं की नब्ज टटोलने का प्रयास कर रहे हैं। इस दौरान वह कार्यकर्ताओं की समस्याओं को भी जानने और समझने का प्रयास कर रहे हैं।

उद्धव ठाकरे को एक और बड़ा झटका, शिंदे गुट में शामिल होंगे 3 सांसद और 8 विधायक

शिवाजी से गडकरी की तुलना कर बुरे फंसे राज्यपाल कोश्यारी, मचा बवाल

आजम खान को जेल या बेल ? हेट स्पीच मामले में जमानत पर फैसला आज

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -