प्रियंका गांधी का हमला, कहा- किसानों के लिए नहीं बल्कि पूंजीपतियों के लिए धड़कता है पीएम मोदी का दिल
प्रियंका गांधी का हमला, कहा- किसानों के लिए नहीं बल्कि पूंजीपतियों के लिए धड़कता है पीएम मोदी का दिल
Share:

लखनऊ: किसानों के मुद्दे को लेकर कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर एक बार फिर निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा है कि काले कानूनों में किसान हितों का दावा करने वाली भाजपा ने उत्तर प्रदेश के गन्ना किसानों की दुर्गति कर दी है। वादा था 14 दिन में भुगतान का, लेकिन किसानों के गन्ने का 10,000 करोड़ भुगतान बकाया है। 2017 से गन्ना मूल्य में जीरो वृद्धि हुई है और इस साल तो गन्ना पर्ची पर मूल्य ही नहीं है।

उल्लेखनीय है कि नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों को जमा करने के इरादे से किसान संगठनों ने सहारनपुर जिले में बुधवार 10 फरवरी को महापंचायत का आयोजन किया गया था। इस महापंचायत में कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी भी पहुंची थी। उन्होंने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा था कि पीएम मोदी ने चुनाव से पहले कहा था कि गन्ना का बकाया 15000 करोड़ ब्याज़ के साथ मिलेगा, किन्तु अब तक कुछ नहीं मिला। 

प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी पर हमला जारी रखते हुए कहा कि, उन्‍होंने अपने लिए दो जहाज़ ख़रीदे जो 16000 करोड़ के हैं वो ख़रीदे और आपको गन्ने का बकाया नही दिया गया। प्रियंका गांधी ने कहा कि पीएम मोदी के 56 इंच के सीने में दिल पूंजीपतियों के लिए धड़कता है। पीएम का दिल किसानों के लिए नहीं धड़कता है।

मेघालय के राज्यपाल ने शिलांग में 'NEHU' परिसर में स्वतंत्रता सेनानियों के चित्रों का किया अनावरण

कोरोना के कारण तेजी से गिर रही ब्रिटिश की अर्थव्यवस्था

इटली के मारियो ड्रैघी प्रधानमंत्री के रूप में लेंगे शपथ

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -