UP: लखनऊ पहुंचीं प्रियंका गाँधी, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
UP: लखनऊ पहुंचीं प्रियंका गाँधी, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
Share:

लखनऊ: यूपी चुनाव 2022 को लेकर प्रदेश में माहौल बनते हुए नजर आ रहा है। जी दरअसल इस समय प्रदेश के सभी प्रमुख दलों ने अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए कार्य करना शुरू कर दिया है। इस बार प्रदेश में कांग्रेस भी पूरी क्षमता के साथ चुनाव मैदान में उतर रही है। अब आज चुनाव को लेकर रणनीति बनाने और उस पर चर्चा करने के लिए प्रियंका गांधी लखनऊ पहुंच चुकीं हैं। जी हाँ और वह अगले तीन दिनों तक यहाँ कार्यकर्ताओं से चर्चा करने वाली हैं।

आज उनके दौरे को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता बेहद उत्साहित हैं और उन्होंने उनका जमकर स्वागत किया। जी दरअसल लखनऊ एयरपोर्ट पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रियंका गांधी का भव्य स्वागत किया। यहां से वह पार्टी कार्यालय के लिए रवाना हो गईं। वहीँ आज ही वह लखनऊ प्रवास के दौरान पार्टी मुख्यालय पर प्रदेश कार्यकारिणी, पदाधिकारियों व जिला-शहर अध्यक्षों के साथ बैठक करेंगी। आपको बता दें कि प्रियंका विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर पार्टी नेताओं से बातचीत भी करेंगी। जी दरअसल कांग्रेस ने अब तक सौ से ज्यादा सीटों पर टिकट के लिए दावेदारों को हरी झंडी दी है।

इस लिस्ट में से काफी सीटों पर एक से अधिक दावेदारों को क्षेत्र में जाकर तैयारी करने के लिए कहा गया है। आने वाले तीन महीने की समीक्षा में जो दावेदार खरा उतरेंगे, उनका टिकट फाइनल हो जाएगा। जी दरअसल पूर्वांचल के आजमगढ़, मिर्जापुर, वाराणसी, बस्ती और गोरखपुर आदि मंडलों की सीटों पर दावेदारों के पैनल मिल चुके हैं और पार्टी सूत्रों के मुताबिक, इनमें से 142 दावेदारों से प्रदेश नेतृत्व वार्ता कर चुका है।

हरदीप सिंह पुरी ने तेल की ऊंची कीमतों पर चिंता व्यक्त करते हुए किया ये काम

सरकारी मंत्रालयों और अन्य विभागों में निकली बंपर भर्तियां, जानिए पूरा विवरण

दहेज में बाईक नहीं लायी पत्नी तो पति ने हाथ-पैर बांधकर मुंडवा दिया सर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -