यूपी में बारिश और ओले से नष्ट हुई फसल, पियंका गाँधी ने जताया दुःख
यूपी में बारिश और ओले से नष्ट हुई फसल, पियंका गाँधी ने जताया दुःख
Share:

लखनऊ: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बारिश और ओलावृष्टि से किसानों को हुए नुकसान पर अफसोस व्यक्त किया है। प्रियंका गांधी ने कहा है कि बेमौसम बारिश के चलते उत्तर प्रदेश के किसान भाइयों की फसल को भारी क्षति पहुंची है और दुख की इस घड़ी में वे किसानों के साथ खड़ी हुई हैं।

ममता के गढ़ में पीएम मोदी की दहाड़, कहा - रैली में ये भीड़ 'दीदी' की हार का स्मारक

प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्वीट कर दुख जाहिर किया है। उनका यह ट्वीट यूपी में शनिवार रात हुई बारिश और ओलावृष्टि के बाद आया है। प्रियंका गांधी वाड्रा ने अपने ट्वीट में लिखा है कि 'बेमौसम बारिश व भारी ओलावृष्टि के चलते उत्तर प्रदेश के मेरे किसान भाइयों की हजारों एकड़ फसल चौपट हो चुकी है। फसल पकने के समय इस प्राकृतिक आपदा के कारण मेरे किसान भाईयों का बहुत नुकसान हुआ हैं। दुख की इस घड़ी में मैं आपके साथ हूँ।'

वैद्यनाथ ग्रुप के मालिक को भाजपा ने बनाया प्रत्याशी, चुनावी मैदान रहेगा झांसी

उल्लेखनीय है कि, शनिवार को यूपी के कई क्षेत्रों में बारिश के साथ ओले गिरे हैं। विशेषकर पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में ओला गिरने के चलते किसानों को काफी क्षति पहुंची है। इस समय गेहूं की फसल कटने के लिए तैयार है, ऐसे में बारिश और ओलावृष्टि ने गेहूं की फसल को काफी नुकसान पहुंचाया है। किसानों के इसी पीड़ा पर पूर्वी उत्तर प्रदेश की कांग्रेस प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी अफसोस व्यक्त किया है। उन्होंने लिखा है कि किसानों को बेहद नुकसान हुआ है और दुख के इस क्षण में वह किसानों के साथ हैं।

खबरें और भी:-

तेजस्वी यादव का संगीन आरोप, कहा- मुझे लालू जी से मिलने नहीं दे रहे भाजपाई गुंडे।।।

चुनाव आयोग की ममता को दो टूक, कहा - हमें विश्वसनीयता सिद्ध करने की जरुरत नहीं।।।

OBC आरक्षण: सुप्रीम कोर्ट ने आंध्र प्रदेश और तेलंगाना सरकार को जारी किया नोटिस

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -