चुनाव के 3 माह बाद प्रियंका गांधी को आई 'यूपी' की याद, अब 2024 की तैयारी में लगेगी कांग्रेस
चुनाव के 3 माह बाद प्रियंका गांधी को आई 'यूपी' की याद, अब 2024 की तैयारी में लगेगी कांग्रेस
Share:

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में महज 2 सीटों पर जीत दर्ज कर सकी कांग्रेस अपने सबसे बुरे दौर का सामना कर रही है। ऐसे में यूपी चुनाव के दौरान पार्टी की बागडौर संभाल रहीं पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी का 82 दिन बाद लखनऊ आने का कार्यक्रम बना है। वह राज्‍य में पार्टी को मजबूत करने की योजना बनाएंगी। उदयपुर राजस्‍थान में हुए चिंतन शिविर के बाद कांग्रेस ने यूपी में भी दो दिवसीय चिंतन शिविर बुलाया है। इसमें लगभग 500-600 वरिष्‍ठ नेताओं के हिस्सा ले सकते हैं। 

उल्लेखनीय है कि प्रियंका गांधी वाड्रा ने पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान अपनी पूरी जान लगा दी थी। इसके बाद भी कांग्रेस को शर्मनाक शिकस्त का सामना करना पड़ा। पार्टी महज दो सीटों पर जीत दर्ज कर सकी थी। यूपी में कांग्रेस के पास अब केवल दो विधायक और एक लोकसभा सांसद रह गए हैं। बता दें कि प्रियंका राज्‍य के विधानसभा चुनाव से करीब एक साल पहले ही सक्रिय हो गई थीं। उन्‍होंने 'लड़की हूं लड़ सकती हूं' जैसे अभियानों से कांग्रेस को मजबूत करने की कोशिश की और लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में सक्रिय रहीं। 

प्रियंका चुनाव से पहले राज्य की हर छोटी-बड़ी घटना पर अपनी प्रतिक्रिया देती थीं। यही नहीं सूबे में जहां कहीं कोई घटना होती थी, प्रियंका वहां पहुंच जाया करती थीं। मगर विधानसभा चुनाव का परिणाम सामने आने के बाद उन्‍होंने एक बार भी यूपी का दौरा नहीं किया। सोशल मीडिया पर भी उनकी सक्रियता पहले से बेहद कम हो गई थीं। यूपी चुनाव में करारी शिकस्त के बाद से प्रियंका गांधी कुछ गायब सी हो गई थीं। लेकिन अब प्रियंका यूपी में वापस सक्रीय होने की कोशिश कर रहीं हैं, शायद वे कांग्रेस को 2024 लोकसभा चुनाव के लिए फिर से खड़ा करने पर काम कर रही हैं। 

नारायण राणे के खिलाफ 'कारण बताओ' नोटिस, जानिए पूरा मामला

'कांग्रेस खुद को सुधरी नहीं, मेरा रिकॉर्ड भी बिगाड़ दिया..', PK ने सोनिया की पार्टी को बताया 'डूबती हुई नाव'

राजस्थान में विधानसभा चुनाव लड़ेगी AIMIM, ओवैसी बोले - हम 'समान नागरिक संहिता' के खिलाफ

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -