भरी महफ़िल में प्रियंका गांधी ने कह दिया कुछ ऐसा कि मांगनी पड़ गई माफ़ी
भरी महफ़िल में प्रियंका गांधी ने कह दिया कुछ ऐसा कि मांगनी पड़ गई माफ़ी
Share:

रांची: लोकसभा चुनाव 2024 के 5 चरण का मतदान हो चुका है। अब 25 मई को होने वाले छठे चरण के मतदान के लिए राजनीतिक दलों ने पूरी ताकत झोंक दी है। कांग्रेस एवं भाजपा के नेता देश के अलग-अलग एरिया में निरंतर चुनावी जनसभाएं कर रहे हैं। नेताओं के भाषण के चलते स्टेज पर कई दिलचस्प मामले भी देखने को मिल रहे हैं।

ऐसा ही एक दिलचस्प मामला बुधवार (22 मई 2024) को झारखंड की रांची में हुई प्रियंका गांधी की जनसभा में देखने को मिला। प्रियंका गांधी ने लोगों को संबोधित करते हुए मंच पर उपस्थित रांची की कांग्रेस उम्मीदवार का जिक्र करते हुए उसकी उम्र बता दी। हालांकि फौरन प्रियंका गांधी ने उम्मीदवार से माफी मांगते हुए कहा कि माफी चाहती हूं आपकी उम्र बता दी।

दरअसल, कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी बुधवार को झारखंड में चुनाव प्रचार के लिए पहुंची थीं। पहले उन्होंने गोड्डा में एक जनसभा को संबोधित किया। तत्पश्चात, वह रांची पहुंची एवं वहां भी जनसभा में लोगों से रूबरू हुईं। यहां प्रियंका गांधी ने भाषण के आखिर में रांची से कांग्रेस की उम्मीदवार यशस्विनी सहाय को अपने पास बुलाया। फिर उन्होंने लोगों से यशस्विनी को मिलाते हुए कहा कि मुझे खुशी है कि हमारी उम्मीदवार महिला हैं और केवल 27 वर्ष की हैं। उनकी आयु बताने के पश्चात् प्रियंका ने फिर उनसे माफी मांगीं और कहा कि माफी चाहती हूं कि आपकी उम्र इन सभी को बता दी। प्रियंका की माफी को सुनकर यशस्विनी सहाय भी हंसने लगीं। इससे पहले प्रियंका गांधी ने जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने भाजपा की नीतियों, 10 साल से बढ़ रही मंहगाई एवं बेरोजगारी का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने लोगों के सामने कांग्रेस के मैनिफेस्टो का जिक्र किया। फिर प्रियंका गांधी ने लोगों को यशस्विनी सहाय के बारे में बताया।

12 वर्षीय बेटी से दरिंदगी करता था पिता, प्रेग्नेंट होने पर हुआ खुलासा

4380 दिनों तक गुस्सा मन में लेकर बैठी थी बहू, ससुराल आते ही दे दिया ससुर-देवर को जहर

खेल-खेल में 9 वर्षीय मासूम ने खा लीं मां की दवा, हुई दर्दनाक मौत

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -