4380 दिनों तक गुस्सा मन में लेकर बैठी थी बहू, ससुराल आते ही दे दिया ससुर-देवर को जहर
4380 दिनों तक गुस्सा मन में लेकर बैठी थी बहू, ससुराल आते ही दे दिया ससुर-देवर को जहर
Share:

पाटण: गुजरात के पाटण से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है यहाँ अपने पति और ससुरालियों से नाराज पत्नी 12 वर्ष पश्चात् ससुराल तो लौटी। किन्तु वो आगे क्या करने वाली थी, ये किसी को भी नहीं पता था। बहू ने खाने में जहर मिलाकर अपने देवर एवं ससुर को खिला दिया। देवर की मौत हो गई। जबकि, ससुर हॉस्पिटल में भर्ती हैं।

घटना पाटन जिले के शंखेश्वर तालुका के धनोर क्षेत्र की है। यहां 12 वर्षों से पति एवं ससुराल वालों से रूठ कर बैठी विवाहिता जया गोस्वामी को मना कर वापस लाया गया। किन्तु वापस आने के पश्चात् जया ने खाने में जहर मिलाया। फिर उसे अपने देवर और ससुर को दे दिया। देवर-ससुर को नहीं पता था कि जिस खाने को वो खा रहे हैं उसमें जहर मिला हुआ है। खाना खाते ही दोनों को उल्टियां होने लगीं। परिवार ने दोनों को चिकित्सालय पहुंचाया। किन्तु इलाज के चलते देवर की मौत हो गई। ससुर की हालत अभी गंभीर बनी हुई है। पुलिस को मामले की खबर दी गई। भोलागिरी उर्फ भावेश ने शंखेश्वर पुलिस स्टेशन में अपनी भाभी जया गोस्वामी के खिलाफ हत्या एवं हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज करवाया है। इसमें कहा गया है कि उसके बड़े भाई अशोक गिरी गोस्वामी की शादी संतलपुर तालुका के गोटकारा गांव की जया से हुई थी। दोनों को एक बेटा भी हुआ। किन्तु पति-पत्नी में आपस में बिल्कुल भी नहीं बनती थी। इस वजह से जया 12 वर्षों से अपने मायके में रह रही थी।

भावेश गिरी ने बताया कि बुधवार को प्रातः उसने देखा कि जया रसोई में दो अलग-अलग बर्तनों में दाल बना रही थी। उसने जया से पूछा कि वो दो अलग-अलग बर्तनों में दाल क्यों बना रही हैं? इस पर जया ने कहा कि एक दाल में मसाले अधिक डाले हैं। दूसरे में कम। क्योंकि उनका बेटा कम मसाले वाली दाल खाता है। भावेश ने कहा, ‘खाना खाते ही हमारे छोटे भाई महादेव गिरी और पापा ईश्वर गिरी की तबीयत ख़राब होने लगी। दोनों उल्टियां करने लगे। मैंने दोनों को हॉस्पिटल पहुंचाया। महादेव भैया की उपचार के चलते मौत हो गई। पापा की हालत अभी गंभीर है। किन्तु मुझे पूरा शक भाभी जया पर है। क्योंकि उसी दाल को खाने के पश्चात् भैया और पापा की तबीयत ख़राब हुई जिसे भाभी ने बनाया था।’ पुलिस ने भावेश गिरी की तहरीर पर अपराधी जया के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। उससे पूछताछ जारी है। ईश्वर गिरी के होश में आने का इंतजार है। उनके बयान लेकर आगामी कार्रवाई की जाएगी। मृतक महादेव के शव को भी पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है।

मालीवाल केस में केजरीवाल के माता-पिता से पूछताछ करेगी दिल्ली पुलिस

कर्नाटक सेक्स वीडियाे कांड में प्रज्वल रेवन्ना की बढ़ी मुश्किलें, रद्द हो सकता है राजनयिक पासपोर्ट

मैसूर में हुआ दिल दहला देने वाला हादसा, एक साथ हुई पूरे परिवार की दर्दनाक मौत

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -