मऊ में भाजपा पर जमकर बरसीं प्रियंका गांधी, बोलीं- बुलडोज़र चलाने वाले लोग, समस्याओं पर बात नहीं करते
मऊ में भाजपा पर जमकर बरसीं प्रियंका गांधी, बोलीं- बुलडोज़र चलाने वाले लोग, समस्याओं पर बात नहीं करते
Share:

लखनऊ: यूपी में दो चरणों के चुनाव और बचे हैं, जिसमें से छठे चरण के लिए प्रचार कल खत्म हो चुका है। 7वें और आखिरी चरण के लिए सभी राजनीतिक दल पूरी ताकत से चुनाव प्रचार में लगे हुए है। इसी कड़ी में आज कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा मऊ में जनसभाओं को संबोधित करने के लिए गई हुई है। मधुबन विधानसभा के इंदिरा गांधी पीजी कॉलेज के मैदान में प्रियंका ने बोला है कि  प्रदेश की सबसे बड़ी परेशानी रोजगार की है। महंगाई में निरंतर वृद्धि हो रही है। मजदूरों को दिहाड़ी कम मिलने लगी है। किसान को फसल का दाम नहीं मिल रहा है ऊपर से बिजली के बिल में भी वृद्धि हो गई है। जनता को तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है लेकिन हल करने के लिए गवर्नमेंट कोई बात नहीं करती।

बिना किसी का नाम लिए कहा कि पाक, चीन और अपराधियों पर बुलडोजर चलाने की बात करने वाले लोग समस्याओं पर बात भी नहीं करना पसंद करते है। कांग्रेस नेता ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी मंचों से 70 लाख रोजगार का झूठा आश्वासन देते हैं और केवल जाति व धर्म पर लड़ाते हैं। 

छात्रों के जज्बात से खेल रही सरकार: प्रियंका ने अपनी बात को जारी रखते हुए कहा है कि  प्रदेश में 12 लाख रोजगार के पद खाली पड़े हुए है। भाजपा वाले छात्रों के जज्बातों के साथ खेल कर रहे है। BJP, सपा व BSP नौजवानों व महिलाओं को गढ्ढे मे ढकेल रहे हैं। सरकार में लोगों को गरीब व अशिक्षित रखना जारी है।

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार की उपलब्धियां गिनाई। बोला है कि छत्तीसगढ़ में छुट्टा पशुओं को रोजगार के मौके के रूप में प्रयोग काने में लगे हुए है। दो रुपये किलो वहां गोबर खरीद रहे हैं। उन्होंने बोला है कि इस चुनाव में आप को तय करना है की आपको क्या चाहिए। आप सभी को प्रदेश की दिशा व दशा तय करनी है। जाति व मजहब से हटकर देश के लिए वोट करें। प्रियंका गांधी ने कांग्रेस की सरकार बनाने की बात कही।

ममता से अलग होने के बाद KCR के करीब आए प्रशांत किशोर, जानिए क्या है प्लान

हनी ट्रैप का शिकार हुए विधानसभा चुनाव लड़ रहे नेता, जानिए पूरा मामला

सत्ता पाने के लिए TRS ने की प्रशांत किशोर को 500 करोड़ देने की पेशकश: कांग्रेस

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -