'चीटिंग' करके मिस वर्ल्ड बनीं थीं प्रियंका चोपड़ा! पूर्व कंटेस्टेंट के चौकाने वाले आरोप
'चीटिंग' करके मिस वर्ल्ड बनीं थीं प्रियंका चोपड़ा! पूर्व कंटेस्टेंट के चौकाने वाले आरोप
Share:

प्रियंका चोपड़ा इन दिनों दुनियाभर में मशहूर हैं और आज वह एक बॉलीवुड एक्ट्रेस नहीं हैं बल्कि ग्लोबल स्टार बन चुकी हैं। आज इंडिया से लेकर इंटरनेशनल सिनेमा तक अपनी पहचान बनाने वालीं प्रियंका को पूरी दुनिया ने पहली बार तब देखा था, जब उन्होंने मिस वर्ल्ड 2000 पेजेंट जीता था। जी हाँ और आपको याद ही होगा कि दुनिया का सबसे पुराना ब्यूटी पेजेंट जीतकर प्रियंका ने अपनी पहचान बनाई थी और यहीं से उनके लिए फिल्मों के दरवाजे खुले। हालाँकि अब प्रियंका की जीत पर एक बड़ा सवाल उठ रहा है। जी हाँ और इसकी वजह है पूर्व मिस बारबाडोस, लीलानी मैककॉने (Leilani McConney) के आरोप। जी दरअसल प्रियंका के साथ ही मिस वर्ल्ड 2000 की रेस में रहीं लीलानी अब एक यूट्यूबर हैं।

अब उन्होंने अपने एक वीडियो में, 2000 के मिस वर्ल्ड पेजेंट में प्रियंका की जीत को 'फिक्स' बताया है और गंभीर आरोप लगाए हैं। जी दरअसल मिस यूएसए (Miss USA) ब्यूटी पेजेंट, एक कंटेस्टेंट की जीत को लेकर आजकल काफी विवादों में है। मिस टेक्सास रहीं आर'बॉनी गेब्रिएल (R'Bonny Gabriel) के मिस यूएसए 2022 टाइटल जीतने के बाद, उनकी कई साथी कंटेस्टेंट बधाई देने की बजाय स्टेज से उतर गईं। मिस यूनिवर्स ऑर्गनाईजेशन इस मामले की जांच कर रहा है और मिस यूएसए के प्रेजिडेंट क्रिस्टल स्टीवर्ट को सस्पेंड कर दिया गया है। इस समय सोशल मीडिया पर इस विवाद ने तूल पकड़ लिया है और लोग ब्यूटी पेजेंट्स यानी सौंदर्य प्रतियोगिताओं के 'फिक्स' होने पर चर्चा करने लगे हैं।

सलमान-पुनीत संग जमकर नाची नोरा, वीडियो ने बढ़ाया इंटरनेट का पारा

इन सभी के बीच पूर्व मिस बारबाडोस लीलानी ने आरोप लगाया है कि उनके साथ ही मिस वर्ल्ड 2000 में हिस्सा लेने वालीं, मिस इंडिया प्रियंका चोपड़ा का फेवर किया जा रहा था और उनका जीतना पहले से तय था। हाल ही में लीलानी ने प्रियंका की जीत पर आरोप लगाते हुए कहा, 'आपको याद दिला दूं, पिछले साल भी मिस इंडिया की ही जीत हुई थी। स्पॉन्सर भी जी टीवी था, जो एक इंडियन केबल स्टेशन था। उन्होंने पूरा मिस वर्ल्ड स्पॉन्सर किया था। हमारे सैश (कंधे से कमर तक होकर जाने वाला पीस जिसपर 'मिस इंडिया' वगैरह लिखा होता है) पर ऊपर पहले जी टीवी लिखा था, और फिर हमारे देश का नाम था।'

आगे उन्होंने प्रियंका के साथ हो रही तरफदारी के बारे में कहा कि उन्होंने स्विमसूट राउंड में एक ड्रेस पहनी थी। जी दरअसल उन्होंने बताया, 'प्रियंका चोपड़ा एकमात्र कंटेस्टेंट थीं जिन्हें सारोंग पहने रहने की इजाजत मिली थी। ऐसा बताया गया कि वो अपना स्किन टोन सही करने के लिए कोई स्किन टोन क्रीम लगा रही थीं, जो अभी भी सही नहीं हुई थी।' इसी के साथ लीलानी ने कहा बाकी सभी को बताया गया कि प्रियंका की वो क्रीम काम नहीं कर रही थी इसलिए वो सारोंग नहीं हटाना चाहती थीं। इसलिए स्विमसूट राउंड के जजमेंट के समय वो लिटरली एक ड्रेस में थीं।

ऋतिक रोशन ने खास बनाया सबा का जन्मदिन, एक्स-वाइफ बोली- 'भगवान आशीर्वाद बनाए रखे'

उन्होंने आगे कहा, 'अगर आप एक पेजेंट में हो और कोई आपको फेवर कर रहा है तो आप इस बारे में क्या कर सकते हो? आप इसके साथ क्यों नहीं जाओगे, आप भी जीतने ही आए हो।' केवल यही नहीं बल्कि लीलानी ने वीडियो में यह भी कहा कि उस पेजेंट में कोई प्रियंका को पसंद नहीं करता था और वो अच्छी नहीं थीं। जी हाँ, उन्होंने यह भी कहा कि वो जो कुछ भी करती थीं उसमें ऑर्गनाइजर का पक्षपात दिखता था। हद ये थी कि जहां बाकी लड़कियां खाना खाने एक जगह आती थीं, वहीं प्रियंका को उनके बेड पर डिलीवर किया जाता था।

जी दरअसल लीलानी ने कहा कि प्रियंका को कई ऐसे प्रेस मीट और फोटोशूट में देखा गया जिसके लिए एशिया की ही नहीं, किसी भी लड़की को कभी नहीं बुलाया गया। प्रियंका की जीत से पहले ही बीच पर उनका फोटोशूट हो रहा था, जबकि बाकी लड़कियों को रेत पर एक तरफ खड़ा कर दिया गया था। इतना ही नहीं, प्रियंका का गाउन डिजाइन करने वाले डिज़ाइनर ने ही सभी की ड्रेस बनाई थी। लेकिन जहां प्रियंका की ड्रेस की फिटिंग बेहतरीन थी, वहीं बाकी लड़कियों की ड्रेस की फिटिंग बहुत खराब थी। फिलहाल लीलानी का वीडियो जनता में बहुत तेजी से वायरल हो रहा है।

शाहरुख खान के 57वें जन्मदिन के जश्न पर बनेगी डॉक्यूमेंट्री

इस बार किस शो ने मारी बाजी, यहाँ देखें टॉप 5 टीआरपी लिस्ट

दिल्ली की साँसें अटकी, सुप्रीम कोर्ट हुई सख्त, CJI बोले- हमें दखल देना ही होगा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -