शाहरुख खान के 57वें जन्मदिन के जश्न पर बनेगी डॉक्यूमेंट्री
शाहरुख खान के 57वें जन्मदिन के जश्न पर बनेगी डॉक्यूमेंट्री
Share:

शाहरुख खान ने बीते 2 नवंबर को अपना 57वां जन्मदिन मनाया। इस दौरान के जश्न में अभिनेता बहुत खुश नजर आए और यह दिन उनके फैंस के लिए सबसे खास दिन रहा। आप सभी जानते ही होंगे शाहरुख खान ने हर साल की तरह इस साल भी अपने बंगले 'मन्नत' के सामने आकर फैंस को एक झलक दिखलाई। जी हाँ और शाहरुख खान ने बाद में सोशल मीडिया पर इसकी एक खास झलक भी शेयर की और उन्हें अपनी जिंदगी का अहम हिस्सा बताया।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shah Rukh Khan (@iamsrk)

अब इस एक्ट्रेस ने अपनाया उर्फी जावेद का लुक, देखकर कन्फ्यूज हुए लोग

अपने जन्मदिन को खास बनाने के लिए शाहरुख खान ने अपने फैंस को धन्यवाद बोला, हालाँकि अब कई मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शाहरुख खान अपने दूर-दूर से आए फैंस की मन्नत तक के सफर को डॉक्यूमेंट्री के रूप में बनाएंगे। जी दरअसल सामने आने वाली एक रिपोर्ट के अनुसार शाहरुख खान की टीम डॉक्यूमेंट्री में उनके 30 सालों के सफर को इसके जरिए दिखाना चाहते हैं। जी हाँ और इसी के साथ ही मन्नत में पहुंची फैंस को इसमें खास जगह दी जाएगी। कहा जा रहा है इस डॉक्यूमेंट्री में यह भी दिखाया जाएगा कि शाहरुख खान अपने फैंस से कैसे पेश आते हैं। वो उनसे क्या बाते करते हैं।

केवल यही नहीं बल्कि शाहरुख खान के कई फैंस ऐसे हैं जो विदेश से उनकी एक झलक देखने के लिए जन्मदिन के मौके पर मन्नत के सामने आते हैं, इस वजह से इस बार उनकी टीम ने हर छोटी से छोटी हरकत को कैमरे में कैद किया है। बीते दिनों ही उन्होंने मन्नत पहुंचे फैंस के सैलाब का वीडियो शेयर किया था और इसी के साथ ही उन्होंने लिखा था- 'मैं प्यार करने वालों का सैलाब यहां देख सकता हूं, आप सभी को यहां आने और इस दिन को सबसे खास बनाने के लिए शुक्रिया। आभारी हूं मै आप लोगों का। । । सभी को मेरी तरफ से प्यार।'

ऋतिक रोशन ने खास बनाया सबा का जन्मदिन, एक्स-वाइफ बोली- 'भगवान आशीर्वाद बनाए रखे'

थाई-हाई स्लिट ड्रेस पहनकर निकलीं जाह्नवी कपूर, हो गईं OOPS मोमेंट का शिकार

राखी-शर्लिन की लड़ाई में कूदे राज कुंद्रा, कही चौकाने वाली बात

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -