विदेश से प्रियंका चोपड़ा ने किया बहन मन्नारा को सपोर्ट, शेयर किया खास पोस्ट
विदेश से प्रियंका चोपड़ा ने किया बहन मन्नारा को सपोर्ट, शेयर किया खास पोस्ट
Share:

मनोरंजन जगत की जानी मानी मशहूर अदाकारा प्रियंका चोपड़ा की कजिन मन्नारा चोपड़ा बिग बॉस 17 में बतौर प्रतियोगी बनकर आई हैं। मन्नारा, प्रियंका की बुआ की बेटी हैं तथा बचपन से दोनों एक-दूसरे के बहुत क्लोज हैं। शो में मन्नारा का चुलबुला अंदाज दर्शकों द्वारा पसंद किया जा रहा है। हालांकि वह गेम में उतना एक्टिव नहीं नजर आ रही हैं। मगर इसी बीच मन्नारा को मोटिवेट करने के लिए उनकी बहन प्रियंका ने विदेश से उनके लिए एक मैसेज भेजा है। 

प्रियंका ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर मन्नारा के साथ एक तस्वीर साझा की है जो तब की है जब देसी गर्ल मिस वर्ल्ड बनी थीं। उस समय मन्नारा बहुत छोटी थीं। इस तस्वीर को साझा कर प्रियंका ने लिखा, थ्रोबैक जब मन्नारा छोटी थीं। गुड लक मेरी छोटी। इसके साथ प्रियंका ने दिल वाला इमोजी पोस्ट किया है। अब देखते हैं कि प्रियंका का यह मैसेज सलमान, मन्नारा को देते हैं या नहीं। वैसे शो से बाहर आने के पश्चात् तो मन्नारा को पता चल ही जाएगा कि उनकी दीदी ने उनके लिए एक प्यारा मैसेज भेजा था।

आपको बता दें कि पहले ही सपताह मन्नारा को घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट किया हुआ है। दरअसल, बिग बॉस ने दिल वाले मकान के प्रतियोगियों से पूछा कि उनके हिसाब से किस प्रतियोगी की उन्होंने गलत कास्टिंग की है तो इस पर ऐश्वर्या शर्मा, ईशा, विक्की जैन और नील भट्ट ने मन्नारा का नाम लिया। मन्नारा इससे बहुत हैरान हुई थीं। उन्होंने कहा कि ये सब मेरे मुंह पर अच्छे बनते हैं तथा पीठ-पीछे ऐसे गेम खेलते हैं। वैसे मन्नारा कभी-कभी घर में मस्ती भी करती हैं। वह जिस तरह से बोलती हैं दर्शकों को बहुत क्यूट लगती हैं।

'बिग बॉस' को टक्कर देने आ रहा है ये मजेदार रियलिटी शो! सेलेब्स देंगे लॉयलिटी टेस्ट

कन्हैयालाल हत्याकांड के मुख्य आरोपी गौस मोहम्मद की तबियत बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंची राजस्थान पुलिस !

VIDEO! बिग बॉस के घर में पहुंचे रिपोर्टर्स, रो पड़े मुनव्वर फारुकी और अंकिता लोखंडे

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -