'बिग बॉस' को टक्कर देने आ रहा है ये मजेदार रियलिटी शो! सेलेब्स देंगे लॉयलिटी टेस्ट
'बिग बॉस' को टक्कर देने आ रहा है ये मजेदार रियलिटी शो! सेलेब्स देंगे लॉयलिटी टेस्ट
Share:

रियलिटी शोज के शौकीन लोगों के लिए अच्छी खबर है। बिग बॉस, झलक दिखला जा, रोडीज, एमटीवी स्प्लिट्सविला जैसे शोज देखकर यदि थक चुके हैं तो जल्द आपकी बोरियत एक्साइटमेंट में बदलने वाली है। एक नया डेटिंग रियलिटी शो शुरू होने वाला है। इसका नाम है Temptation Island India। अब नाम ही इतना टेम्पटिंग है तो सोचिए शो कितना बेहतरीन होगा। इस शो के फॉर्मेट के अनुसार, कपल्स सिंगल लोगों के साथ रहते हैं, इससे उनकी लॉयलिटी टेस्ट की जाती है। 

टेम्पटेशन आइलैंड पॉपुलर अमेरिकन डेटिंग सीरीज है। ये शो लव, टेम्पटेशन तथा रिलेशनशिप्स के बारे में है, जहां कई कपल्स सिंगल्स ग्रुप के साथ रहने को राजी होते हैं, ऐसा कर वो अपने रिलेशनशिप की स्ट्रेंथ को टेस्ट करते हैं। टेम्पटेशन आइलैंड की सक्सेस को अब इंडिया में भुनाने का प्रयास है। टेम्पटेशन आइलैंड ने पिछले वर्षों में लोगों का बहुत अटेंशन ग्रैब किया है। अपने बोल्ड फॉर्मेट के कारण शो दर्शकों के बीच वर्ल्डवाइड हिट रहा है। अब इसके इंडियन अडैप्टेशन को लेकर हाइप बना हुआ है।

खबरें हैं मौनी रॉय शो की होस्ट होंगी। पहले अटकलें थीं कंगना रनौत ये शो होस्ट कर सकती हैं। मगर अब मौनी का नाम कंफर्म माना जा रहा है। नागिन फेम मौनी रॉय की ग्लैमरस पर्सनैलिटी इस डेटिंग शो के फॉर्मेट पर सटीक भी बैठती है। ये शो इसलिए भी शानदार होगा क्योंकि इसमें टेलीविज़न जगत के नामी सितारे शामिल होंगे। करण वाही, निया शर्मा, जैद हदीद का नाम सामने आ रहा है। एडल्ट स्टार जॉनी सिन्स को अप्रोच किए जाने की चर्चा है। इन स्टार्स को डेटिंग शो पर अपनी लॉयलिटी का टेस्ट देते देखना मजेदार होने वाला है। ये डेटिंग शो जियो सिनेमा पर स्ट्रीम होगा। शो की रिलीज डेट अभी सामने नहीं आई है। सोशल मीडिया पर इसे लेकर जबरदस्त बज क्रिएट हो चुका है। 

तलाक लेने जा रहे है राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी! एक्टर का ट्वीट देख चौंके यूजर्स

'काबुल एक्सप्रेस' कबीर खान के पर्सनल एक्सपीरियंस पर है आधारित

ABCL की पहली फिल्म है 'तेरे मेरे सपने'

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -