प्रियंका चोपड़ा ने कुछ इस तरह सेलिब्रेट किया अपने पापा का बर्थडे
प्रियंका चोपड़ा ने कुछ इस तरह सेलिब्रेट किया अपने पापा का बर्थडे
Share:

बेटी और पापा का रिश्ता सबसे ज्यादा खास होता है. सभी बेटियां अपने पापा की परी होती है और वो अपने पापा के लिए कुछ भी कर सकती हैं. ऐसी ही बेटी हैं प्रियंका चोपड़ा जो अपने पापा के बहुत करीब थीं और पापा के जाने के बाद भी प्रियंका का उनके प्रति प्यार कम नहीं हुआ. प्रियंका के पिता अशोक चोपड़ा का जन्म साल 2013 में हुआ था. पिता के गुजर जाने से प्रियंका टूट-सी गईं थीं लेकिन फिर भी उन्होंने अपने पूरे परिवार को संभाला था. 23 अगस्त को अशोक चोपड़ा का जन्मदिन था और इस मौके पर प्रियंका ने अपनी मां मधु चोपड़ा के साथ पापा का बर्थडे सेलिब्रेट किया.

प्रियंका ने अपने पापा के बर्थडे के मौके पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया था. उन्होंने अशोक चोपड़ा के सभी फोटोज का एक वीडियो बनाकर पुरानी यादें तजा की थी. इस वीडियो को शेयर कर उन्होंने कैप्शन में लिखा था- 'आपको बहुत मिस करती हूं. जन्मदिन मुबारक हो.' इतना ही नहीं देसी गर्ल ने रात में अपनी मां के साथ बर्थडे सेलिब्रेट कर केक भी काटा.

प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर बर्थडे सेलिब्रेशन के फोटो शेयर किया थे. इस सेलिब्रेशन में श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर भी शामिल हुईं थीं. कुछ तस्वीरों में प्रियंका जाह्नवी के साथ नजर आईं थीं. सोशल मीडिया पर प्रियंका के पापा के बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं.

बॉलीवुड अपडेट...

निक से शादी के बाद मोदी को टक्कर देंगी प्रियंका, भविष्यवाणी में हुआ खुलासा

वीडियो शेयर कर पापा को खूब याद किया प्रियंका ने

सगाई के बाद क्या इस फिल्म में काम करेंगी प्रियंका चोपड़ा ?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -