निक से शादी के बाद मोदी को टक्कर देंगी प्रियंका, भविष्यवाणी में हुआ खुलासा
निक से शादी के बाद मोदी को टक्कर देंगी प्रियंका, भविष्यवाणी में हुआ खुलासा
Share:

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा जब से एक विदेशी सिंगर के प्यार में पड़ी हैं तब से ही वो चर्चा का विषय बन गईं हैं. प्रियंका और अमेरिकी सिंगर निक जोनस के प्यार के चर्चे परवान चढ़े हुए हैं. प्रियंका और निक की मुलाकात कांस फिल्म फेस्टिवल के दौरान हुई थी और इसके बाद से इस कपल में नजदीकियां बढ़ने लगी. ऐसा कहा जा रहा था कि प्रियंका ने अपने जन्मदिन (18 जुलाई) पर निक से सगाई कर ली थी. इसके बाद दोनों ने अपने परिवारवालों के समक्ष 18 अगस्त को मुंबई में सगाई की. वैसे एक बात है जो बहुत ही कम लोग जानते हैं और वो ये है कि प्रियंका और निक की सगाई के बाद 13 साल पुरानी भविष्यवाणी सच साबित हुई है.

वीडियो शेयर कर पापा को खूब याद किया प्रियंका ने

फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर एस्ट्रोलॉजर संजय बी जुमानी ने साल 2005 में ये भविष्यवाणी की थी कि प्रियंका 36 साल की उम्र में शादी करेंगी और उनकी ये बात सच हुई. इसके अलावा संजय बी जुमानी ने ये भी कहा था कि प्रियंका मशहूर एक्ट्रेस के साथ-साथ सफल प्रोड्यूसर भी बनेंगी. आपकी जानकारी के लिए बता दें प्रियंका पर्पल पेबल प्रोडक्शन नाम के एक प्रोड्यूक्शन हाउस की मालकिन हैं. उनके प्रोडक्शन हाउस के तहत क्षेत्रीय भाषाओं में कई अच्छी फ़िल्में बनी हैं.

सगाई के बाद क्या इस फिल्म में काम करेंगी प्रियंका चोपड़ा ?

इतना ही नहीं संजय बी जुमानी ने तो ये तक कहा था कि प्रियंका 45 की उम्र में राजनीति में भी कदम रख सकती हैं. खैर इसमें तो अभी वक्त है लेकिन अब देखना तो ये दिलचस्प होगा कि क्या संजय बी जुमानी की ये भविष्यवाणी भी सच साबित होगी या नहीं? ऐसा कहा जा रहा है कि प्रियंका और निक इसी साल अक्टूबर में हवाई में अपनी शादी रचा सकते हैं हालांकि अब तक इस बारे में कोई ऑफिशियल घोषणा नहीं हुई है.

बॉलीवुड अपडेट...

लाखों दिलों की धड़कन है प्रियंका की होने वाली देवरानी, तस्वीरें देख मचल जाएगा दिल

इस शहर में निक से शादी रचा विदेशी गर्ल बन जाएंगी देसी गर्ल प्रियंका

तो इस खूबसूरत शहर में शादी करेंगे निक-प्रियंका

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -