वीडियो शेयर कर पापा को खूब याद किया प्रियंका ने
वीडियो शेयर कर पापा को खूब याद किया प्रियंका ने
Share:

ग्लोबल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा कुछ समय से चर्चा में बनी हुई हैं और सुर्खियां बटोर रही हैं. अपनी सगाई को लेकर, अपनी बॉलीवुड फिल्मों को लेकर और हाल ही में किये गए पोस्ट को लेकर. जी हाँ, प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया है जिसमें वो अपने पापा को बहुत मिस कर रही हैं. ये तो आप जानते ही हैं प्रियंका के पापा अशोक चोपड़ा इस दुनिया में नहीं हैं और एक वीडियो को पोस्ट कर के प्रियंका उन्हें याद कर रही हैं. 

सगाई के बाद क्या इस फिल्म में काम करेंगी प्रियंका चोपड़ा ?

आपकी जानकारी के लिए बता दें, कि प्रियंका चोपड़ा के पापा अशोक चोपड़ा का आज जन्मदिन हैं और उनके जन्मदिन पर उन्हें एक वीडियो के ज़रिये विश कर रही हैं और याद कर रही हैं. इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा है Dad. U r so missed. Happy birthday. Always and forever. प्रियंका अपने पापा के बहुत करीब थी और आप देख ही सकते हैं उन्होंने अपनी कलाई पर पापा के लिए टैटू भी बनवाया है जिस पर लिखा है Daddy's Lil Girl. 

तो इस खूबसूरत शहर में शादी करेंगे निक-प्रियंका

प्रियंका चोपड़ा के पापा का निधन 2013 में कैंसर के कारण हो गया था और अब इस बात को 5 साल हो चुके हैं और इस पोस्ट से आप सोच ही सकते हैं उन्हें अपने पिता की कितनी कमी महसूस होती होगी. इसके अलावा बात करें तो प्रियंका ने हाल ही में अपने अमेरिकी बॉयफ्रेंड निक जोनस से 18 अगस्त को सगाई कर ली जिसमें कई सितारे शामिल भी हुए थे. अब जल्दी ही दोनों शादी भी करने वाले हैं.

बॉलीवुड अपडेट्स..

लाखों दिलों की धड़कन है प्रियंका की होने वाली देवरानी, तस्वीरें देख मचल जाएगा दिल

इस शहर में निक से शादी रचा विदेशी गर्ल बन जाएंगी देसी गर्ल प्रियंका

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -