घूमने नहीं बल्कि विदेशी बॉयफ्रेंड से सगाई करने गोवा गई हैं प्रियंका चोपड़ा?
Share:

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा पिछले काफी समय से अपने विदेशी बॉयफ्रेंड निक जोनास के साथ अफेयर को लेकर चर्चाओं में बनी हुई है. प्रियंका चोपड़ा अमेरिकन सिंगर निक जोनास के साथ रिलेशनशिप में है. दोनों की उम्र में 10 साल का अंतर है. जहां प्रियंका की उम्र 35 वर्ष है वही निक की उम्र 25 वर्ष ही है. गुरुवार को ही प्रियंका निक को अपने साथ भारत लेकर आई. मुंबई में प्रियंका चोपड़ा ने अपने बॉयफ्रेंड के लिए एक डिनर पार्टी भी ऑर्गनाइज़ की थी और इस दौरान उन्होंने अपने कुछ करीबी दोस्तों से निक की मुलाकात करवाई.

इस समय तो प्रियंका अपने बॉयफ्रेंड निक और परिवार वालो के साथ गोवा में हॉलिडे मनाने पहुंची है. इस दौरान निक और प्रियंका के साथ उनकी माँ मधु चोपड़ा, बहन परिणीति चोपड़ा और भाई सिद्धार्थ चोपड़ा भी गोवा गए है. ऐसा सुनने में आ रहा है कि उनका गोवा का ये हॉलिडे प्लान प्रियंका और निक के रिश्ते को एक नया नाम देने वाला है. जी हाँ.. कहने का मतलब ये है कि ऐसी चर्चा हो रही है कि निक और प्रियंका गोवा में सगाई भी कर सकते है और इसलिए उनके साथ प्रियंका का पूरा परिवार गोवा गया है.

सूत्रों की माने तो प्रियंका ने गोवा में एक सीक्रेट डेस्टिनेशन बुक किया है जहां वो अपने बॉयफ्रेंड और परिवार के साथ रुकेंगी. आपको बता दें प्रियंका और निक मुंबई में डिनर डेट भी गए थे जहां से दोनों के कई फोटोज और वीडियोस भी वायरल हुए थे. डिनर डेट पर प्रियंका ने जो लुक केरी किया था उसकी कीमत 8 लाख रूपए थी. खैर अब तो बस सभी को प्रियंका की माँ मधु चोपड़ा का उनके रिश्ते पर जवाब सुनने का इंतजार है. आप भी देखिये प्रियंका और निक की डिनर डेट का वीडियो.

आपकी सालाना सैलरी से कई ज्यादा है प्रियंका के डिनर डेट लुक की कीमत

Video : आईफा 2018 का हुआ भव्य आगाज़, रेखा और अनिल के डांस ने लूटा दिल

Video : 80 किलो की ड्रेस पहनते ही बेहोश हुई उर्वशी रौतेला

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -