भारत की पहली TV एक्ट्रेस थी ये अदाकारा, कम उम्र में ही हो गई थी मौत
भारत की पहली TV एक्ट्रेस थी ये अदाकारा, कम उम्र में ही हो गई थी मौत
Share:

भारत की पहली टेलीविज़न स्टार प्रिया तेंडुलकर के किरदारों को आज भी याद किया जाता हैं। वह बॉलीवुड एवं टेलीविज़न इंडस्ट्री दोनों ही जगह लोकप्रिय थीं। आज प्रिया तेंडुलकर की पुण्यतिथि हैं। मात्र 42 वर्ष की उम्र में प्रिया तेंडुलकर का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। वह एक मशहूर अभिनेत्री होने के साथ-साथ, ​लेखिका, नाट्यकार भी थीं। प्रिया तेंडुलकर का जन्म 19 अक्टूबर, 1954 को हुआ तथा उनकी मृत्यू 19 सितंबर 2002 में हो गई थी। प्रिया की शादी अभि​नेता और लेखक रहें करण रजदान से हुई थी लेकिन यह विवाह सिर्फ 7 वर्ष चला था और फिर टूट गया था। ​प्रिया को दोनों इंडस्ट्री में असली पहचान टीवी सीरियल 'रजनी' से मिली थी। 

​प्रिया को दोनों इंडस्ट्री में असली पहचान टेलीविज़न सीरियल 'रजनी' से मिली थी। आपको बता दे कि प्रिया को बचपन से ही अभिनय का शौक था क्योंकि वह एक ऐसे परिवार से संबंध रखती थीं जिनका पूरा परिवार रंगमंच से जुड़ा था। प्रिया स्कूल टाइम से ही स्कूल में नाट्य में हिस्सा लेती थीं। उन्होंने सत्यदेव दुबे के नाटक 'हयवदन' में एक गुड़िया का किरदार निभाया था। इसके बाद में अंजी, कमला, कन्यादान, ती फूलराणी जैसे मराठी नाटक किए। प्रिया ने अपने पति करण रजदान के साथ 'रजनी' एवं 'किस्से मियां ​बीवी के' शोज में वास्तविक पति-पत्नी का किरदार निभाया था।

प्रिया बहुत अच्छी लेखिका भी थी उन्होने कई रचनाएं भी लिखी थी जिसमें मुख्य तौर पर त्याचा प्रश्न, जन्मलेला हैं। बहुत कम उम्र में उनके निधन हो गया था जिससे पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई थी। उनकी असल में मृत्यु ह्दयघात से हुई थी लेकिन उन्हें कैंसर भी हुआ था। उनकी मृत्यु पर पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी जी ने भी शौक जाहिर किया था।

निया शर्मा ने खुद को लेकर किया ये हैरान कर देने वाला खुलासा

बैडरूम से मोनालिसा ने शेयर कर डाली ऐसी तस्वीरें, देखकर छूटे फैंस के पसीने

राखी सावंत के साथ किसी और को रोमांस करता देख भड़के आदिल, उठा लिया ये बड़ा कदम

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -