मात्र 14 वर्ष की उम्र में खदेड़ा था आतंकियों को, आज राष्ट्रपति कोविंद ने दिया शौर्य चक्र
मात्र 14 वर्ष की उम्र में खदेड़ा था आतंकियों को, आज राष्ट्रपति कोविंद ने दिया शौर्य चक्र
Share:

नई दिल्‍ली: इंडियन आर्मी के सिपाही विजय कुमार और CRPF के कांस्टेबल प्रदीप कुमार पांडा को जम्मू-कश्मीर में विभिन्न आतंकवाद विरोधी ऑपरेशन्स के लिए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मरणोपरांत कीर्ति चक्र से सम्मानित किया है। राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद ने लेफ्टिनेंट जनरल अनिल भट्ट को उत्‍तम युद्ध सेवा मेडल से नवाज़ा है।

भाजपा नेता का विवादित बयान, कहा रोज फेशियल करवाती हैं मायवती, खुद को कहती हैं जवान...

राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने लेफ्टिनेंट जनरल अनिल भट्ट को जम्मू-कश्मीर में उनके नेतृत्व में आतंकवाद-रोधी अभियानों के सफल संचालन के लिए ‘उत्तम युद्ध सेवा पदक’ से सम्मानित किया है। उल्लेखनीय है कि उत्तम युद्ध सेवा पदक भारत सरकार द्वारा दिए जाने वाले सैन्य सम्मानों में से एक है। इसे विशिष्ट सेवाओं के लिए प्रदान किया जाता है। यह युद्धकालीन सम्मान, अति विशिष्ट सेवा पदक के बराबर ही है, जो एक शांतिकालीन विशिष्ट सेवा सम्मान है। उत्तम युद्ध सेवा पदक मरणोपरांत भी दिया जा सकता है। 

गोवा सीएम का पदभार सँभालने के बाद बोले प्रमोद सावंत, कहा- पर्रिकर ही लाए थे राजनीति में

वहीं राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 14 साल की आयु में आतंकियों से लोहा लेकर उन्हें खदेड़ने वाले इरफान रमजान शेख को शौर्य चक्र से नवाज़ा है। 2017 में रमजान के घर पर आतंकियों ने हमला किया था, किन्तु तब 14 वर्ष के किशोर ने न सिर्फ आतंकियों का मुकाबला किया बल्कि उन्हें पीछे हटने पर विवश कर दिया। राष्ट्रपति कोविंद ने कहा है कि रमजान की बहादुरी एक मिसाल है। 

खबरें और भी:-

प्रियंका का पीएम मोदी पर वार, कहा- 56 इंच के सीने वाले क्यों नहीं देते रोज़गार

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ EC की अहम् बैठक, फर्जी पोस्ट्स पर लगेगी लगाम

लोकसभा चुनाव: शरद पवार को बड़ा झटका, करीबी नेता होंगे भाजपा में शामिल

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -