लोकसभा चुनाव: शरद पवार को बड़ा झटका, करीबी नेता होंगे भाजपा में शामिल
लोकसभा चुनाव: शरद पवार को बड़ा झटका, करीबी नेता होंगे भाजपा में शामिल
Share:

मुंबई: 2019 लोकसभा चुनाव में सत्तापक्ष और विपक्षी अपने-अपने खेमे को सशक्त करने में लगे हुए हैं. इसी क्रम में विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के नेता अपने नफा-नुकसान का अनुमान लगाते हुए पार्टियां बदलने में जुटे हैं. इसी कड़ी में महाराष्ट्र में नेशनल कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) को करारा झटका लग सकता है. 

अखिलेश ने बोला योगी सरकार पर हमला, कहा- दो साल के कार्यकाल में चारों तरफ निराशा व हताशा है

सूत्रों कि मानें तो एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार के नजदीकी नेता विजय सिंह मोहित-पाटिल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो सकते हैं. बताया जा रहा है कि विजय सिंह के साथ उनके पुत्र रणजीत सिंह मोहित-पाटिल भी भाजपा में शामिल हो सकते हैं. वर्तमान में विजय सिंह मोहित पाटिल माढा लोकसभा सीट से सांसद हैं. सूत्रों ने बताया है कि सोमवार को ही विजय सिंह मोहित पाटिल अपने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करने वाले हैं. इसके बाद वे भाजपा में जाने की औपचारिक घोषणा करेंगे. दरअसल, इस दफा विजय सिंह मोहित-पाटिल को रांकपा ने लोकसभा का टिकट नहीं दिया है.

लोकसभा चुनाव: कांग्रेस की मांग पर राजद की दो टूक, कहा - या तो 8 सीट लो या फिर अकेले लड़ो

टिकट ना मिलने से वे नाराज हैं. वहीं महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने विजय सिंह को विश्वास दिलाया है कि वे उनके बेटे रणजीत सिंह को लोकसभा चुनाव में उम्मीदवार बनाएंगे. सोलापुर में दोनों नेताओं के मध्य की गई बैठक में यह आश्वासन मिलने के बाद विजय सिंह ने भाजपा का दामन थामने का फैसला लिया है.  आपको बता दें कि महाराष्ट्र में कुल 48 लोकसभा सीटें हैं. वहां भाजपा और शिवेसना गठबंधन कर चुनाव लड़ रही है, वहीं विपक्षी खेमे में कांग्रेस और एनसीपी एक साथ चुनाव लड़ने वाले हैं.

खबरें और भी:-

पीएनबी घोटाला: जल्द गिरफ्त में होगा घोटालेबाज़ नीरव मोदी, लंदन कोर्ट ने जारी किया वारंट

आज फिर राजधानी में टिकिटों को लेकर बीजेपी का मंथन

इस कारण प्रियंका गांधी को रद्द करना पड़ा लोगों और बच्चों से मुलाकात का कार्यक्रम

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -