राष्ट्रपति चुनाव: सपा-सुभासपा को क्रॉस वोटिंग का डर, द्रौपदी मुर्मू का पलड़ा भारी
राष्ट्रपति चुनाव: सपा-सुभासपा को क्रॉस वोटिंग का डर, द्रौपदी मुर्मू का पलड़ा भारी
Share:

लखनऊ: देश के 15वें राष्ट्रपति के चुनाव के लिए आज यानी सोमवार को यूपी विधानसभा के तिलक भवन में भी सुबह 10 बजे मतदान होने वाला है। आपको बता दें कि इस चुनाव में बीजेपी की अगुवाई वाले एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को विपक्ष के प्रत्याशी यशवंत सिन्हा चुनौती दे रहे हैं। जी हाँ और आज वोटिंग के दौरान यूपी के माननीय मतदान करेंगे। वहीं बीजेपी ने जिस तरह से विपक्ष में सेंधमारी की है उससे द्रौपदी मुर्मू के पाले में 78 फ़ीसदी से अधिक वोट जाता दिख रहा है। हालाँकि इसके बावजूद समाजवादी पार्टी और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी को क्रॉस वोटिंग का डर भी सता रहा है। जी दरअसल, सपा की सहयोगी सुभासपा ने द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने का ऐलान किया है।

आपको बता दें कि सुभासपा के 6 विधायक हैं। वहीं दूसरी तरफ यशवंत सिन्हा का समर्थन करने वाली समाजवादी पार्टी ने यह दावा किया है कि ओमप्रकाश राजभर के तीन विधायक उसके साथ हैं। आपको यह भी बता दें कि बस्ती के महादेवा से सुभासपा के विधायक दूधराम, जौनपुर की जफराबाद सीट से विधायक जगदीश नारायण और मऊ सदर विधायक अब्बास अंसारी क्रॉस वोटिंग कर सकते हैं। हालांकि ओमप्रकाश राजभर को उम्मीद है कि सभी विधायक उनके साथ हैं और वे एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को ही वोट करेंगे। वहीं दूसरी तरफ समाजवादी पार्टी ने बीते रविवार को पार्टी विधायकों को एकजुट करने के लिए डिनर का आयोजन किया जिसमें अखिलेश यादव भी शामिल हुए। इसी के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का भी दावा है कि एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को 80 फीसदी से अधिक वोट मिलेंगे।

आपको पता हो देश के सबसे बड़े राज्य यूपी से 80 सांसद और 403 विधायक हैं जो आज वोट करेंगे। जी हाँ और एक सांसद के वोट की वैल्यू 700 है जबकि एक विधायक की 208। ऐसे में यूपी के सांसदों के वोट का कुल मूल्य 56,000 है, जबकि विधायकों के मत का कुल मूल्य 83,824 है। ठीक ऐसे ही यूपी के सांसदों और विधायकों के मतों का कुल मूल्य 1,39,824 है। वहीं बसपा के समर्थन के बाद बीजेपी के पास 76 सांसदों का समर्थन है। दूसरी तरफ सुभासपा, जनसत्ता दल और समाजवादी पार्टी के विधायक शिवपाल यादव का समर्थन मिलने से बीजेपी के पास 10 अतिरिक्त विधायकों का भी समर्थन है। इस वजह से अब यह उम्मीद की जा रही है कि एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को 1।10 लाख से अधिक मत मूल्य मिल सकता है।

गोल्ड डिगर बुलाने पर भड़कीं सुष्मिता, कहा- 'मैंने सोने से ज्यादा हीरे को।।।'

Video: इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज जीता भारत, जश्न मनाते हुए शैम्पेन में नहाए कैप्टन रोहित शर्मा

दही-पनीर समेत इन चीजों पर आज से नई GST रेट की मार, जानिए क्या महंगा हुआ क्या सस्ता?

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -