पायलट अवतार में नज़र आईं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, सुखोई-30 से भरी उड़ान, Video हुआ वायरल
पायलट अवतार में नज़र आईं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, सुखोई-30 से भरी उड़ान, Video हुआ वायरल
Share:

भुवनेश्वर: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज यानी शनिवार (8 अप्रैल) को असम दौरे पर पहुंची हुईं हैं। यहां महामहिम मुर्मू पायलट अवतार में नजर आईं। एक आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को तेजपुर वायु सेना स्टेशन से सुखोई 30 MKI फाइटर जेट में उड़ान भरी। बता दें कि, इससे पहले 2009 में पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने अग्रिम पंक्ति के फाइटर जेट में उड़ान भरी थी।

 

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आधिकारिक प्रवक्ता ने जानकारी दी है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 6 से 8 अप्रैल तक असम के दौरे पर रहेंगी। अधिकारी ने पहले बताया था कि, '8 अप्रैल को राष्ट्रपति ने तेजपुर वायु सेना स्टेशन में सुखोई 30 MKI लड़ाकू विमान से उड़ान भरेंगी।' बता दें कि, इससे पहले एपीजे अब्दुल कलाम साहब, श्रीमती प्रतिभा पाटील और श्री रामनाथ कोविंद भी राष्ट्रपति रहने के दौरान इसी फाइटर जेट में उड़ान भर चुके हैं। हालाँकि, उनके एयरफोर्स स्टेशन पुणे थे। 

इससे पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 7 अप्रैल को असम के काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में गज उत्सव-2023 का उद्घाटन किया। इसके बाद उन्होंने गुवाहाटी में माउंट कंचनजंगा अभियान-2023 को झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रवक्ता ने बताया कि उसी दिन राष्ट्रपति गुवाहाटी में गुवाहाटी हाई कोर्ट के 75 साल पूरे होने के अवसर पर आयोजित समारोह में भी शिरकत करेंगी।

CM नितीश कुमार के बाद अब डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव देंगे इफ्तार पार्टी, लिखा- खिदमत का मौका दें..

बलरामपुर: ट्रक और कार की भिड़ंत में 6 लोगों की दर्दनाक मौत, मृतकों में 3 बच्चे शामिल

भांग से अपना खज़ाना भरेगी हिमाचल सरकार, खेती की इजाजत देने पर कर रही विचार

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -