CM नितीश कुमार के बाद अब डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव देंगे इफ्तार पार्टी, लिखा- खिदमत का मौका दें..
CM नितीश कुमार के बाद अब डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव देंगे इफ्तार पार्टी, लिखा- खिदमत का मौका दें..
Share:

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार यानी जुम्मे के दिन (7 अप्रैल) को अपने सरकारी आवास पर इफ्तार पार्टी का आयोजन किया था। इस दौरान बड़ी तादाद में मुस्लिम CM हाउस पहुंचे। मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित की गई इस इफ्तार पार्टी में उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी भी शामिल हुए। साथ ही कांग्रेस MLA शकील अहमद खान ने भी इस इफ्तार पार्टी में शिरकत की।

 

हालांकि, CM आवास में आयोजित इस इफ्तार पार्टी पर सवाल भी उठे। भाजपा ने नीतीश की इस इफ्तार पार्टी में जाने से इंकार कर दिया। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने इसका कारण बताते हुए कहा कि बिहार हिंसा की आग में जल रहा है। कानून व्यवस्था धराशायी हो चुकी है और मुख्यमंत्री इफ्तार पार्टी दे रहे हैं। ऐसी इफ्तार पार्टी में हमें शामिल नहीं होना है। भाजपा नेता विजय सिन्हा ने कहा कि, नीतीश ने चोर दरवाजे से RJD को सत्ता में ला दिया। वहीं, दूसरी तरफ इस विवाद के बीच अब RJD ने भी अलग से एक इफ्तार पार्टी करने का ऐलान कर दिया है। RJD नेता और बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने ट्वीट करते हुए बताया है कि वे 9 अप्रैल यानी रविवार को इफ्तार पार्टी का आयोजन कर रहे हैं। हालाँकि, सोशल मीडिया पर इसको लेकर यूज़र्स तेजस्वी पर भड़क भी रहे हैं। 

बता दें कि नीतीश कुमार की पार्टी JDU बीते कई वर्षों भी मुस्लिम वोट बैंक को अपने पाले में रखने के लिए इस प्रकार के आयोजन करते आई है। 2022 में जब नितीश कुमार ने इफ्तार पार्टी का आयोजन किया था, तब उसमें सभी नेताओं को आमंत्रण दिया गया था। साल 2022 की इफ्तार पार्टी में RJD के नेता तेजस्वी यादव और तेजप्रताप यादव भी पहुंचे थे। नीतीश कुमार ने शॉल पहनाकर तेजप्रताप और तेजस्वी का  स्वागत किया था। उस समय तक RJD बिहार सरकार का हिस्सा नहीं थी। हालाँकि, माना जाता है कि, भाजपा से अलग होने और RJD के साथ सरकार बनाने की पटकथा नितीश कुमार द्वारा इसी इफ्तार पार्टी में लिखी गई थी। 

अडानी मुद्दे पर भी अलग-थलग पड़ी कांग्रेस, राहुल गांधी के बयानों से शरद पवार भी सहमत नहीं !

सत्ता मिलते ही राहुल गांधी को सजा देने वाले जज की जीभ काट देंगे- कांग्रेस नेता की खुली धमकी

हिंसा की आग में जल रहा बिहार, ऐसे में इफ्तार पार्टी नहीं कर सकते- भाजपा ने ठुकराया CM नितीश का न्योता

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -