असम के पूर्व मुख्यमंत्री के निधन पर राष्ट्रपति और पीएम मोदी ने जताया दुःख
असम के पूर्व मुख्यमंत्री के निधन पर राष्ट्रपति और पीएम मोदी ने जताया दुःख
Share:

असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई का निधन हो गया है। उनकी उम्र 86 साल थी। वह बीते काफी दिनों से गुवाहटी के एक अस्पताल में वेंटिलेटर पर थे लेकिन अब उन्होंने दम तोड़ दिया है। पूर्व मुख्यमंत्री के निधन के बारे में जानकारी मिलते ही राष्ट्रपति, पीएम मोदी समेत कई बड़े नेताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ट्वीट कर दुःख जताते हुए कहा कि, 'असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई के निधन से मन बहुत दुखी है। देश ने एक अनुभवी नेता, समृद्ध राजनीतिक और प्रशासनिक अनुभव वाला व्यक्ति खो दिया है। असम में मुख्यमंत्री रहते हुए उनका कार्यकाल एक परिवर्तनकारी काल था। उन्हें हमेशा असम के विकास के लिए और विशेष रूप से राज्य में कानून और व्यवस्था में सुधार और उग्रवाद से लड़ने के अपने प्रयासों के लिए याद किया जाएगा। उनका निधन एक युग के अंत का प्रतीक है।'

वहीं आगे उन्होंने उनके परिवार, दोस्तों और समर्थकों के प्रति गहरी संवेदना भी जताई है। उनके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी एक ट्वीट किया और कहा कि, 'तरुण गोगोई एक लोकप्रिय नेता और एक कुशल प्रशासक थे, जिन्हें असम के साथ-साथ केंद्र में भी राजनीतिक अनुभव था। उनके निधन से बहुत दुखी हूं। दुख की इस घड़ी में मेरे विचार उनके परिवार और समर्थकों के साथ हैं।' वहीं रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने भी उनके निधन पर गहरा दुःख जताया। एक ट्वीट कर उन्होंने कहा कि, 'अच्छे व्यक्तित्व के साथ उन्होंने असम के विकास और सार्वजनिक जीवन में उल्लेखनीय योगदान दिया। उनके परिवार और समर्थकों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना है।'

इसी के साथ कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा कि, 'तरुण गोगोई एक सच्चे कांग्रेसी नेता थे। उन्होंने अपना जीवन असम के सभी लोगों और समुदायों को एक साथ लाने के लिए समर्पित कर दिया था। मेरे लिए, वह एक महान और बुद्धिमान शिक्षक थे। मैं उन्हें बहुत प्यार करता था और उसका सम्मान करता था। मैं उन्हें हमेशा याद करूँगा।' इसी तरह कई नेताओं ने गहरा दुःख व्यक्त किया है।

गोविंदा को जवाब देते हुए कृष्णा की पत्नी ने लिखा पोस्ट!

मुफ्ती अनस से शादी के बाद सना खान ने बदला नाम

बंगाल में मालवाहक का संतुलन बिगड़ा, गंगा नदी में डूबे 4 पत्थर से भरे ट्रक

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -