आज सिक्किम के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे पीएस गोलाय
आज सिक्किम के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे पीएस गोलाय
Share:

गंगटोक : आज सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा के आध्यक्ष प्रेम सिंह तमांग उर्फ पीएस गोलाय सिक्किम के नए मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। राजभवन के सूत्रों के मुताबिक 51 वर्षीय गोलाय सोमवार की सुबह 10 बजे पलजोर स्टेडियम में आयोजित एक समारोह में राज्यपाल गंगा प्रसाद उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे।

प्रचंड जीत के बाद आज वाराणसी पहुंचेंगे पीएम मोदी, काशीवासियों को कहेंगे शुक्रिया

पेश करेंगे सरकार बनाने का दावा  

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार एसकेएम सुप्रीमो पीएस गोलाय ने शनिवार को अपने नवनिर्वाचित 17 विधायकों के साथ राज्यपाल से मुलाकात कर राज्य में नई सरकार बनाने का दावा पेश किया था। सूत्रों ने बताया कि राज्यपाल प्रसाद ने एसकेएम प्रतिनिधिमंडल को उनके फैसले तक इंतजार करने को कहा था, क्योंकि उन्होंने गोलाय के मामले पर कानूनी राय मांगी थी। दरअसल गोलाय को 2016 में भ्रष्टाचार के एक मामले में एक साल की सजा हुई थी और उन्हें एक साल जेल में बिताने पड़ा था। 

5 जून से हो शुरू हो सकता है, 17वीं लोकसभा का पहला सत्र

बताया जा रहा है कानूनी राय के बाद राज्यपाल ने गोलाय को नई सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया है। एसकेएम की स्थापना 2013 में हुई थी। पार्टी ने 32 सदस्यीय विधानसभा में 17 सीटें हासिल कर पूर्ण बहुमत हासिल किया है। हालांकि गोलाय ने विधानसभा चुनाव नहीं लड़ा। उन्होंने केवल पार्टी उम्मीदवारों के समर्थन में प्रचार किया। वहीं एसडीएफ को 15 सीटों पर जीत हासिल हुई है।   

अगर भाजपा 250 सीटें जीतती, तो आज हालात कुछ और होते - जगन रेड्डी

लोकसभा चुनाव में ख़राब प्रदर्शन के बाद ममता ने कसी कमर, खुद करेंगी भगवा लहर का सामना

29 मई को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे पटनायक, गवर्नर ने किया आमंत्रित

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -