प्रेग्नेंट चारू असोपा ने शेयर की जबरदस्त तस्वीर, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते आई नजर
प्रेग्नेंट चारू असोपा ने शेयर की जबरदस्त तस्वीर, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते आई नजर
Share:

टेलीविज़न की मशहूर अभिनेत्री चारू असोपा मां बनने वाली हैं। वो प्रेग्नेंसी फेज एंजॉय कर रही हैं। अभिनेत्री ने मंगलवार को बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए तस्वीर साझा की है। तस्वीर में वो ग्रे कलर की लॉन्ग टी-शर्ट पहने हाथ में स्पीकर लिए पोज दे रही हैं। इस के चलते उन्होंने नो मेकअप लुक लिया। उनके फेस की मुस्कराहट और ग्लो देखते ही बनता है। चारू की ये तस्वीर उनके हस्बैंड राजीव सेन ने क्लिक की है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Charu Asopa Sen (@asopacharu)

वही 21 मई को चारू ने अपनी गर्भवती होने की जानकारी प्रशंसकों के साथ साझा की थी। वो बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए नजर आई। चारू सोशल मीडिया पर बेहद सक्रीय हैं। अक्सर वीडियोज तथा तस्वीरें साझा करती रहती हैं। चारू अपनी शादीशुदा लाइफ में बेहद खुश हैं। राजीव संग उनकी बॉन्डिंग बेहतरीन है।

चारू और राजीव की शादी 16 जून 2019 को हुई थी। उनकी डेस्टिनेशन वेडिंग थी, जो कि गोवा में हुई थी। राजीव की बहन तथा अभिनेत्री सुष्मिता सेन ने शादी में चार चांद लगाए। उन्होंने स्वयं अपने भाई का संगीत होस्ट किया। राजीव एवं चारू ने गोवा में डेस्टिनेशन वेडिंग से पहले कोर्ट मैरिज की थी। उनकी कोर्ट मैरिज सीक्रेट थी। सुष्मिता ने भी चारू को सोशल मीडिया पर शुभकामनाएं दी थी। उन्होंने लिखा था- इस खबर को साझा करने के लिए मैं प्रतीक्षा कर रही थी। मैं बुआ बनने जा रही हूं। मेरे भाई राजीव और भाभी चारू को शुभकामनाएं। नवंबर में वो बच्चे को एक्सपेक्ट कर रहे है, शायद तारीख मेरा जन्मदिन हो। 

रूस में हनीमून एन्जॉय कर रहीं हैं गौहर खान, वीडियो शेयर कर कही यह बात

एयरपोर्ट पर जबरदस्त लुक में नजर आई जैस्मिन भसीन, तस्वीरें देख घायल हुए फैंस

देखते ही देखते बदला रुबीना दिलैक का रूप, वीडियो देख चौंके फैंस

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -